Maharashtra Election : सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा और पत्नी अंजली के साथ किया मतदान, सामने आया वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Maharashtra Election

Maharashtra Election : आज कई राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जबकि महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। महाराष्ट्र में आज (20 नवंबर) 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है, जहां कुल 4,136 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

परिवार संग वोट देने पहुंचे सचिन 

बुधवार सुबह आम जनता के साथ-साथ नेता और अभिनेता भी अपने मतदान अधिकार का उपयोग करते हुए नजर आए। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ मुंबई में मतदान करने पहुंचे और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए परिवार सहित वोट डाला। मतदान के बाद सचिन, अंजलि और सारा ने अपनी इंक लगी हुई उंगलियों को दिखाते हुए इसका वीडियो भी साझा किया।

बॉलीवुड के कई सितारों ने किया मतदान 

इसी बीच कई बॉलीवुड अभिनेता भी अपने मतदान अधिकार का उपयोग करते हुए नजर आए, जिनमें अक्षय कुमार और राजकुमार राव जैसे अभिनेता शामिल हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डाला। वोट डालने के बाद अक्षय ने अपनी इंक लगी हुई उंगली को दिखाया और फोटो खिंचवाई। इसके साथ ही वह पैप्स को गुड मॉर्निंग विश करते हुए भी नजर आए।

यह भी पढ़ें : नेता या अधिकारी ने नहीं बल्कि एक छात्रा ने किया सरकारी बिल्डिंग का भूमिपूजन, जानिए क्यों?

वहीं, ‘स्त्री 2’ स्टार राजकुमार राव ने भी आज मतदान कर अपने कर्तव्य का पालन किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया है। राजकुमार राव ने कहा, “लोकतंत्र में यह हमारा अधिकार है, इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम मतदान के लिए बाहर निकलें।” उन्होंने आगे कहा, “मतदान बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए महाराष्ट्र के सभी लोग बाहर निकलकर वोट डालें।”

Exit mobile version