Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Astro: आज इन राशि के लोगों को जीवन में आने वाली हर चुनौती दूर हो जाएगी, हनुमान की कृपा से घर में खुशी और समृद्धि आ जाएगी।

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन तरीकों से आप इसे सुधार सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए कौन से लकी रंग और नंबर होंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 23, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, धर्म
Horoscope
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

शुभ समय के संकेत देने वाले सपने

Astro News:अगर सपने मे देखते हैं ये चीज़े, तो होने वाली भगवान की आपार कृपा और मिलेगा लाभ

December 6, 2024
Jyotish Shastra

सफेद बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

October 21, 2024

Astro: आज श्रावण के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10:24 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज दोपहर 2:36 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा और रात 8:18 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा। आइए जानते हैं कि 23 जुलाई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, कौन से उपाय आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं, और आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा है।

मेष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापारियों के लिए शुभ समय है और धन लाभ के आसार हैं। साझेदारी फायदेमंद रहेगी और जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ सकता है। ऑफिस में नई पहल करने का अच्छा दिन है और करियर में कुछ बदलाव के संकेत हैं जिससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2

वृष राशि

आज का दिन बदलाव लेकर आएगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए अच्छा समय है और अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य फिट रहेगा और महिलाओं को जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और जूनियर आपसे सीखने आएंगे। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 5

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी और आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित करेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आपसे दूरियां बनाएंगे और कुछ अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2

कर्क राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा होगा और सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। जज्बातों को काबू में रखें, फायदा होगा। तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

सिंह राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखें तो सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल करें। फालतू की शॉपिंग से बचें और आर्थिक स्थिति मजबूत करें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से उलझनें समाप्त होंगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6

कन्या राशि

आज किस्मत आपका साथ देगी। जीवनसाथी कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करना फायदेमंद रहेगा और धनलाभ के नए आसार बनेंगे। इंजीनियर्स के लिए अच्छा दिन है और किसी कॉलेज से टीचिंग का ऑफर मिल सकता है।

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 8

तुला राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। कई उलझे सवालों के जवाब मिलेंगे और कन्फ्यूजन खत्म होगा। किसी काम से बड़ा फायदा होगा और अधूरा काम पूरा होगा। निजी काम में बहन का सहयोग मिलेगा। नवविवाहित पिकनिक के लिए जाएंगे। जीवनसाथी खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में परफॉर्मेंस देखकर बॉस प्रमोशन पर विचार करेंगे।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। समझदारी से काम करेंगे तो फायदा होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। पदोन्नति का अवसर मिलेगा। अधिक पैसे कमाने के नए विचार आएंगे। मुश्किल परिस्थिति में मित्र का सहयोग मिलेगा। किसी पर तुरंत भरोसा न करें, सीधेपन का फायदा उठाया जा सकता है। समझ-बूझ से कदम उठाएं और विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आकर्षक व्यक्तित्व लोगों का ध्यान खींचेगा। दूर का कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6

मकर राशि

आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कारोबार में वृद्धि के लिए शुभ दिन है। बनी योजनाओं को लागू करना सही रहेगा। आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, सचेत रहें। छात्रों को प्रोजेक्ट में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4

कुंभ राशि

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नवविवाहित दंपत्ति को सामाजिक समारोह में जाना पड़ सकता है। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होगी। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी। लवमेट एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7

मीन राशि

आज का दिन खुशहाल रहेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें, चीजें सुधर रही हैं। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा और बीच में किसी बात पर चर्चा भी करेंगे। व्यर्थ के कामों से दूर रहें। किसी जरूरतमंद की मदद करने से प्रसन्नता मिलेगी।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2

WhatsApp बनेगा Instagram! बिना नंबर डाले कर सकेंगे चैटिंग, जानें कैसे

Tags: Astro Luck NewsAstro Special
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

शुभ समय के संकेत देने वाले सपने

Astro News:अगर सपने मे देखते हैं ये चीज़े, तो होने वाली भगवान की आपार कृपा और मिलेगा लाभ

by Sadaf Farooqui
December 6, 2024

Astrology News:स्वप्न शास्त्र हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण शास्त्र है, जो हमे यह बताता है कि हमारे हर सपनों का...

Jyotish Shastra

सफेद बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

by Akhand Pratap Singh
October 21, 2024

Jyotish Shastra: भारत समेत कई अन्य देशों में बिल्ली से जुड़े कई अंधविश्वास और परंपराएं प्रचलित हैं। हमारे देश में...

Yellow color, right directio

घर में इन पीली वस्तुओं को सही दिशा में रखने से मिलेगी सुख-समृद्धि!

by Gulshan
September 20, 2024

नई दिल्ली : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाने में रंगों का महत्वपूर्ण योगदान होता...

Horoscope

Horoscope: तीन राशियों के जीवन में बुधवार का दिन बदलाव लाएगा, रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. पढ़ें आज का राशिफल

by Mayank Yadav
August 21, 2024

Horoscope: आज भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि शाम 5:07 बजे...

Horoscope

Horoscope: कैसे चमकेगी आपकी किस्मत और कैसा होगा आपका जीवन…. जानिए आज के राशिफल में….

by Mayank Yadav
August 14, 2024

Horoscope: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 10:24 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो...

Next Post
Weather

दिल्ली-NCR में "गंदी" गर्मी, 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD का अपडेट पढ़ें

Share Market

बजट घोषणा से पहले शेयर बाजार में उछाल, जानिए बीते 10 साल का रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version