Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

World War 3,‘लिविंग नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी,क्या तीसरा विश्व युद्ध नजदीक कैसे दुनिया पर खतरा मंडरा रहा है?

एथोस सालोमे की मानें तो दुनिया एक बड़े खतरे की ओर बढ़ रही है। वो पहले भी कई घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी कर चुके हैं। अब उन्होंने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर चेतावनी दी है, जो पारंपरिक नहीं बल्कि साइबर और आर्थिक स्तर पर भी हो सकता है।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
April 10, 2025
in विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Athos Salomé Prediction on World War 3,‘लिविंग नास्त्रेदमस’ के नाम से मशहूर ब्राजील के 38 वर्षीय मनोवैज्ञानिक एथोस सालोमे ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर डराने वाली बात कही है। उनका मानना है कि दुनिया एक बड़े युद्ध के बहुत करीब पहुंच चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह युद्ध केवल हथियारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें साइबर अटैक, आर्थिक दबाव और तोड़फोड़ जैसे हाइब्रिड तरीकों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

पहले भी कर चुके हैं सटीक भविष्यवाणियां

एथोस सालोमे का दावा है कि उन्होंने पहले ही कोरोना वायरस महामारी, महारानी एलिजाबेथ की मौत और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी कर दी थी। अब वो कह रहे हैं कि दुनियाभर में हाल में जो घटनाएं हो रही हैं, वो एक बहुत बड़ी और गंभीर स्थिति की तरफ इशारा कर रही हैं। उन्होंने सभी देशों से अपील की है कि वो इन संकेतों को नजरअंदाज न करें।

RELATED POSTS

No Content Available

तोड़फोड़ की घटनाएं और खतरे का इशारा

सालोमे का मानना है कि जो घटनाएं अलग-अलग नजर आती हैं, वे असल में एक बड़ी योजना का हिस्सा हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि जनवरी में लातविया और स्वीडन के बीच समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को नुकसान पहुंचा था। स्वीडन ने इसे जानबूझकर की गई तोड़फोड़ बताया।

इसी तरह दिसंबर में फिनलैंड की पुलिस ने एक रूसी तेल टैंकर को पकड़ा था, जिस पर फिनलैंड और एस्टोनिया को जोड़ने वाली पावर लाइन और इंटरनेट केबल को नुकसान पहुंचाने का शक था। इन घटनाओं से साफ है कि तकनीकी और कनेक्टिविटी पर हो रहे हमले एक गंभीर खतरे की ओर इशारा करते हैं।

बाल्टिक सागर में चल रहा ‘अदृश्य युद्ध’

एथोस सालोमे का कहना है कि बाल्टिक सागर में एक तरह का छुपा हुआ युद्ध चल रहा है। 2023 में हुई केबल नेटवर्क फेल होने की घटना ने फिनलैंड में बड़ी परेशानी खड़ी कर दी थी। उन्होंने बताया कि NATO को अब इस क्षेत्र में अपनी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी है और यूरोपीय यूनियन को भी इमरजेंसी प्लान बनाने पर मजबूर होना पड़ा है।

आधुनिक युद्ध के नए रूप,इंटरनेट पर अटैक

सालोमे का मानना है कि अगर समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को नुकसान होता है, तो न सिर्फ संचार ठप हो सकता है बल्कि सेना की ताकत और देश की अर्थव्यवस्था भी कमजोर हो सकती है। उन्होंने इसे डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा बताया है, जो किसी मिसाइल हमले जितना खतरनाक हो सकता है।

इतिहास से सीख और चीन-अमेरिका के बीच तनाव

एथोस सालोमे ने कहा कि पहले के दोनों विश्व युद्ध भी छोटी-छोटी घटनाओं से ही शुरू हुए थे। अब भी कुछ वैसी ही स्थिति बन रही है। उन्होंने चीन और अमेरिका के बीच दक्षिण चीन सागर को लेकर बढ़ते तनाव पर भी चिंता जताई। उनके मुताबिक, यह टकराव भविष्य में और भी गंभीर हो सकता है।

Tags: hybrid warfareWorld War 3
Share196Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

No Content Available
Next Post
The Big Oneभूकंप कब आएगा  जो दुनिया को हिला देगा, क्या भारत है खतरे में? जानिए पूरी सच्चाई

The Big Oneभूकंप कब आएगा जो दुनिया को हिला देगा, क्या भारत है खतरे में? जानिए पूरी सच्चाई

बच्चों के जीवन में आएगा गजब का बदलाव, क्या है आशीर्वाद, सबको बच्चों को देना चाहिए

बच्चों के जीवन में आएगा गजब का बदलाव, क्या है आशीर्वाद, सबको बच्चों को देना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version