Atiq Ahmed News Live: सुपुर्द-ए-खाक हुआ अतीक का बेटा असद, शूटर गुलाम हसन को भी कड़ी सुरक्षा में दफनाया

झांसी एनकाउंटर में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के शव को आज प्रयागराज में दफनाया जाएगा। प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में असद की कब्र खोदी गई है। शुक्रवार देर रात 1:30 बजे दोनों के शव अलग-अलग एंबुलेंस में झांसी से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। सुरक्षा के लिए दो इंस्पेक्टर समेत 20 पुलिसकर्मी का काफिला भी साथ गया है। अतीक के बेटे का शव प्रयागराज पहुंच चुका है।

10:31 AM, 4 Apr 2023

सुपुर्द-ए-खाक हुआ असद

अतीक के बेटे असद को मिट्टी में मिला दिया गया है। असद अहमद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। वहीं शूटर गुलाम हसन को भी कड़ी सुरक्षा में दूसरे कब्रिस्तान में दफनाया गया है। असद के परिजन कब्रिस्तान से लौट चुके है।

10:26 AM, 4 Apr 2023

फातिहा पढ़ने की रस्म शुरु

फातिहा पढ़ने की रस्म शुरु हो गई है। 10 से 15 मिनट बाद ये रस्म खत्म हो जाएगी। वहीं जनाजे में शामिल लोग कुछ बात करने के लिए तैयार नहीं है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कोई मीडिया से बात ना करे

9:49 AM, 4 Apr 2023

पूरा इलाका छांवनी में तब्दील

पूरा इलाका छांवनी में तब्दील हो गया है। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद है। हालांकि मीडिया को अंदर जाने की इजाजत नहीं है

9:40 AM, 4 Apr 2023

असद अहमद को दफनाने की प्रक्रिया जारी

अतीक के बेटे असद अहमद को दफनाने की प्रक्रिया जारी है। मौके पर मौसा और नाना मौजूद है।

9:10 AM, 4 Apr 2023

प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में असद की कब्र खोदी गई है। शुक्रवार देर रात 1:30 बजे दोनों के शव अलग-अलग एंबुलेंस में झांसी से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे।

Exit mobile version