Site icon News1India

इंडिया में लॉन्च होगी Aprilia RS 457, बाइक के फीचर्स कर सकते है KTM RC 390 को भी फेल !

Aprilia RS 457

नई दिल्ली। भारत के ऑटो बाजार में अप्रिलिया (Aprilia) कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिसमें वह अपनी न्यू बाइक Aprilia RS 457 को इंडिया में लॉन्च करने वाली है। वहीं कंपनी ने इस बाइक की कीमत 4.10 लाख (महाराष्ट्रा की एक्स शोरुम कीमत) रुपए रखी है। इस खबर ने पूरे मार्केट को हिला के रख दिया है। अब कंपनी अपनी इस बाइक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। चलिए फिर बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते है।

Aprilia RS 457 का इंजन

अप्रिलिया कंपनी अपने Aprilia RS 457 बाइक में पवारफुल इंजन दे रही है। बता दें कंपनी के इस बाइक में 457 सीसी लिक्विड कूल्ड, DOHC, ट्विन सिलेंडर इंजन दे रही है। प्रति सिलेंडर 4-वाल्व का है जिसकी शाक्ति 35 किलोवाट है। इस बाइक में 47bhp  की पावर भी शामिल है। वहीं कंपनी की इस खाली बाइक का वजन 169 किलोग्राम है। कंपनी की यह बाइक 175 किलोग्राम वजन के साथ पावर-टू-वेट रेशियो का भी दावा करती है। इस बाइक की मोटर को 270 डिग्री की कनेक्टिंग रॉड असेंबली भी मिलती है।

अप्रिलिया आरएस 457 के अन्य फीचर्स

अप्रिलिया कंपनी की इस बाइक में 110/70 का फ्रंट टायर और 150/60 का बैक रियर टायर मिलेगा जो 17 इंच के अलॉय व्हील पर चलेगा। वहीं कंपनी के इस बाइक में बैकलिट स्विचगियर, 5-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और  क्लिप ऑन हैंडलबार के साथ मार्केट में पेश होगी। इस बाइक में तीन राइडिंग मोड, तीन लेवल के ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड-बाय-वायर के साथ कई अन्य फीचर्स भी होगें।

बाइक का डिजाइन

कंपनी के इस बाइक के फ्रंट में एलईडी हेडलाइट शामिल है जिसमें अप्रिलिया कंपनी के पीढ़ी से चल रही सिग्नेचर लाइटिंग शैली का उपयोग किया गया है। इस बाइक की बॉडी काफी शर्प है और बाइक में स्प्लिट सीट मौजूद है। इस बाइक का डिजाइन काफी शानदार है जिसे देख लोग उसकी और आकर्षित हो रहे है। वहीं बाइक के डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि इस बाइक का डिजाइन कंपनी के आरएस 660 बाइक के जैसा है।

यह भी पढ़े:- कार है खरीदना तो दिसंबर है सही महीना, कैसे यहां जानें सारी जानकारी?

Exit mobile version