Ather Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए Ather Energy ने नया Konarc लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को खास तौर पर फैमिली यूज और रोजाना आने-जाने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
Ather Konarc की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। यानी इसका बेस मॉडल 1 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे S Line और Z Line नाम की दो सीरीज में पेश किया है।
200 किलोमीटर तक की IDC रेंज
Ather Konarc को अलग-अलग बैटरी और रेंज वाले वेरिएंट में पेश किया गया है। S सीरीज के बेस मॉडल में करीब 100 किलोमीटर की IDC रेंज मिलती है।
इसके 125 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये है, जबकि 161 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल की कीमत 1,44,999 रुपये रखी गई है।
सबसे ज्यादा 200 किलोमीटर तक की IDC रेंज वाले वेरिएंट की कीमत का खुलासा कंपनी बाद में करेगी। वहीं Konarc Z सीरीज के 125 किलोमीटर और 161 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल फिलहाल Coming Soon के तौर पर लिस्ट किए गए हैं।
Airwalk फीचर से पार्किंग होगी आसान
Konarc की खास खूबियों में Airwalk फीचर भी शामिल है। यह फीचर खास तौर पर पार्किंग या तंग जगहों में स्कूटर को आगे-पीछे करने में मदद करता है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाथ से खिसकाना कई बार मुश्किल हो सकता है। ऐसे में Airwalk इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से स्कूटर को पैदल चलने की गति से आगे या पीछे ले जाने में मदद करता है।
Bedrock बैटरी सिस्टम और अलग-अलग पावरट्रेन
पावर और रेंज के लिए Ather Konarc में कंपनी का नया Bedrock बैटरी सिस्टम दिया गया है। अलग-अलग वेरिएंट में अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन मिलता है।
S Line मॉडल की टॉप स्पीड 70 kmph बताई गई है, जबकि Z Line मॉडल की अधिकतम स्पीड 80 kmph तक है। कंपनी ने ज्यादा रेंज के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर इसके फीचर्स तैयार किए हैं।
2 घंटे में 80% तक चार्ज होने का दावा
चार्जिंग के लिए Konarc में 450W का इन-बिल्ट चार्जर दिया गया है। इसकी मदद से स्कूटर को सामान्य इलेक्ट्रिकल सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है।
नए EL प्लेटफॉर्म के साथ इसमें ऑनबोर्ड चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिससे कुल चार्जिंग क्षमता 900W तक पहुंचती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक करीब 2 घंटे में चार्ज हो सकती है।
