Hero Splendor top selling bike June 2025:भारत में टू-व्हीलर का बाजार हमेशा से बहुत बड़ा रहा है। यहां लाखों की संख्या में बाइक और स्कूटर हर महीने बिकते हैं। जून 2025 के बिक्री के ताज़ा आंकड़ों ने एक बार फिर दिखा दिया कि किस गाड़ी की बाजार में सबसे ज्यादा मांग है। इस बार भी हीरो स्प्लेंडर ने सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन पर कब्जा किया।
सबसे ज्यादा बिकी हीरो स्प्लेंडर
हीरो स्प्लेंडर ने जून 2025 में 3,31,057 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप पर जगह बनाई। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 8.34% का इजाफा हुआ है। इसकी सबसे खास बात है इसका दमदार इंजन और माइलेज, जो खासकर छोटे शहरों और गांवों में इसे बेहद पॉपुलर बनाता है।
दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दूसरे नंबर पर रही होंडा एक्टिवा, जिसकी 1,83,265 यूनिट्स बिकीं। हालांकि इसमें 21.47% की गिरावट देखी गई, क्योंकि अब स्कूटर सेगमेंट में दूसरी कंपनियों की चुनौती बढ़ गई है।
तीसरे स्थान पर होंडा शाइन रही, जिसकी 1,34,817 यूनिट्स बिकीं। इसकी बिक्री में भी 3.42% की कमी दर्ज की गई।
TVS और बजाज की बाइक्स का भी रहा जलवा
चौथे नंबर पर रही TVS Jupiter, जिसकी बिक्री में 49.76% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और 1,07,980 यूनिट्स बिकीं।
हीरो HF डीलक्स पांचवे नंबर पर रही, 1,00,878 यूनिट्स के साथ। इसमें 12.16% की बढ़त देखी गई।
छठे नंबर पर रही Suzuki Access, जिसकी 51,555 यूनिट्स बिकीं। इसमें 1.22% की मामूली गिरावट रही।
बजाज पल्सर सातवें नंबर पर रही, 88,452 यूनिट्स के साथ, लेकिन इसकी बिक्री 20.39% घट गई।
TVS Apache आठवें नंबर पर रही, 41,386 यूनिट्स की बिक्री के साथ और इसमें 11.37% की बढ़त रही।
बाकी दो गाड़ियां और कुल आंकड़ा
नौवें नंबर पर रही TVS XL Moped, जिसकी बिक्री 33,349 यूनिट्स रही और इसमें 17.45% की गिरावट देखी गई।
दसवें स्थान पर Royal Enfield Classic 350 रही, जिसकी 29,172 यूनिट्स बिकीं और इसमें 17.61% की बढ़त रही।
इन टॉप 10 गाड़ियों की कुल बिक्री जून 2025 में 11,01,911 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की तुलना में सिर्फ 0.39% कम है। इसका मतलब है कि टू-व्हीलर का बाजार अभी भी मजबूत बना हुआ है।
क्यों सबसे आगे है स्प्लेंडर?
हीरो स्प्लेंडर सालों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है। इसे पहली बार 1994 में लॉन्च किया गया था और तब से यह ग्राहकों की पसंदीदा बनी हुई है।
यह बाइक 100cc से लेकर 125cc तक के अलग-अलग वेरिएंट्स में आती है। इसका माइलेज, मजबूत बॉडी और खराब रास्तों पर भी आरामदायक राइड इसे सभी वर्ग के लोगों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।