Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home ऑटो

महिंद्रा की ज़बरदस्त demand वाली car का इंतज़ार खत्म, घट गया waiting period,अब सिर्फ इतने दिनों में delivery

महिंद्रा XUV700 का वेटिंग टाइम अब घटकर सिर्फ 2 हफ्ते रह गया है। दमदार इंजन, शानदार फीचर्स और कम वेटिंग पीरियड के कारण यह SUV पहले से ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गई है। इसकी टक्कर टाटा हैरियर, सफारी और एमजी हेक्टर से होगी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 14, 2025
in ऑटो
Mahindra XUV700 waiting period update
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahindra XUV700 waiting period updateअगर आप महिंद्रा XUV700 खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी अच्छी है। इस दमदार SUV के वेटिंग पीरियड में अब काफी कमी आई है। पहले जहां कुछ मॉडल्स के लिए 1 महीने तक का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह घटकर सिर्फ 2 हफ्ते रह गया है। कुछ वेरिएंट्स तो बिना किसी देरी के तुरंत उपलब्ध हो सकते हैं।

XUV700 की डिमांड अब भी जबरदस्त

महिंद्रा XUV700 की बिक्री लगातार बढ़ रही है। फरवरी में महिंद्रा ने हुंडई को पीछे छोड़ते हुए भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बनने का रिकॉर्ड बनाया। SUV सेगमेंट में इसकी पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है, जिससे इसकी डिमांड भी बनी हुई है।

RELATED POSTS

No Content Available

किन वेरिएंट्स का वेटिंग टाइम कम हुआ?

महिंद्रा ने XUV700 के लगभग सभी वेरिएंट्स के वेटिंग टाइम को कम कर दिया है। AX7 L वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी मॉडल्स अब सिर्फ 2 हफ्तों में डिलीवर किए जा सकते हैं। ESP, 6-सीटर और डुअल-टोन पेंट ऑप्शन वाले वेरिएंट्स पर अब कोई तय वेटिंग पीरियड नहीं है, यानी ये गाड़ियां लगभग तुरंत मिल सकती हैं।

XUV700 के दमदार इंजन और फीचर्स

XUV700 में दो दमदार इंजन ऑप्शन मिलते हैं । 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन। यह SUV 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन में आती है। अगर आप AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) चाहते हैं, तो वह सिर्फ डीजल वेरिएंट में मिलेगा। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और टॉप वेरिएंट की कीमत 25.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

किन गाड़ियों से होगी टक्कर

महिंद्रा XUV700 की सीधी टक्कर टाटा हैरियर, टाटा सफारी, एमजी हेक्टर, हेक्टर प्लस और हुंडई अल्काजार से है। हालांकि, वेटिंग टाइम कम होने की वजह से अब यह SUV ग्राहकों के लिए और भी बेहतर ऑप्शन बन गई है।

महिंद्रा XUV700 का वेटिंग पीरियड अब काफी कम हो गया है, जिससे इसे खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। इसकी दमदार फीचर्स, बेहतरीन इंजन और कम वेटिंग टाइम इसे बाजार में और भी ज्यादा पॉपुलर बना रहे हैं।

Tags: Mahindra XUV700SUV market
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
First commercial flight ticket price

दुनिया की first commercial flight का किराया सुन चौंक जाएंगे ! जानिए केवल 34 किलोमीटर के देने पड़े थे इतने लाख

Easy holi color removal tips

Easy holi tips : होली खेलें जमके, अब रंगों के जिद्दी दाग छुड़ाएं आसानी से,जानिए कुछ घरेलू असरदार उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version