Site icon News1India

Maruti Suzuki Dzire कार को एनकैप (GNCAP) में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, अब और भी दमदार, सेफ्टी और माइलेज में नंबर वन

Maruti Suzuki Dzire,मारुति सुजुकी डिजायर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों में से एक है। अब यह कार सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि सेफ्टी के मामले में भी जबरदस्त बन गई है। यह मारुति की पहली ऐसी सेडान है जिसे ग्लोबल एनकैप (GNCAP) में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसकी शुरुआती कीमत 6.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अगर आप भी इसे खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसके माइलेज, कीमत और फीचर्स के बारे में जरूर जान लीजिए।

इंजन और माइलेज का पूरा हिसाब-किताब

मारुति डिजायर में कंपनी ने 1.2 लीटर का Z-सीरीज, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो CNG ऑप्शन के साथ भी आता है। इसके पेट्रोल वर्जन में आपको 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है, जबकि CNG वर्जन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स में आता है।

पेट्रोल वर्जन: 25.71 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज

CNG वर्जन: 33.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक की माइलेज

फ्यूल भरवाने में कितना खर्च आएगा?

डिजायर में 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 60 लीटर की CNG टंकी दी गई है। दिल्ली में इस समय पेट्रोल की कीमत लगभग 95 रुपये प्रति लीटर है और CNG करीब 75 रुपये प्रति किलो है।

पेट्रोल टैंक फुल करवाने पर खर्च: लगभग ₹3,500

CNG टैंक फुल करवाने पर खर्च: लगभग ₹550

कंपनी का कहना है कि डिजायर VXI (CNG + पेट्रोल) मॉडल की दोनों टंकियां फुल होने पर यह कार आराम से 1000 किलोमीटर तक चल सकती है। हालांकि असली माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, रोड कंडीशन और गाड़ी की मेंटेनेंस पर भी निर्भर करता है।

सेफ्टी और फीचर्स में भी पूरी दमदार

Maruti Dzire अब सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि फीचर्स में भी काफी एडवांस हो गई है। इसमें मिलते हैं:

सेफ्टी फीचर्स:

6 एयरबैग

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)

एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)

हिल होल्ड असिस्ट

ब्रेक असिस्ट

सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीट बेल्ट

ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स

इंटीरियर फीचर्स:

9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto

सिंगल पेन सनरूफ

रियर आर्मरेस्ट के साथ कप होल्डर

वायरलेस चार्जर

क्रूज कंट्रोल

360-डिग्री कैमरा

कीमत और वेरिएंट की जानकारी

भारतीय बाजार में डिजायर की कीमतें इस प्रकार हैं:

बेस वेरिएंट (LXI): ₹6.84 लाख से शुरू (एक्स-शोरूम)

टॉप वेरिएंट (ZXI+): ₹10.19 लाख (एक्स-शोरूम)

CNG वेरिएंट (VXI): ₹8.79 लाख से शुरू

कंपनी डिजायर को LXI, VXI और ZXI वेरिएंट्स में बेचती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी कंपनी के आधिकारिक दावे और दिल्ली की कीमतों पर आधारित है। News1india इसका जिम्मेदार नहीं है। खरीदारी से पहले डीलर से जानकारी जरूर लें।

Exit mobile version