Site icon News1India

Nissan electric car: भारत में निसान का गेम चेंजर, हाइब्रिड, CNG और इलेक्ट्रिक मॉडल्स का धमाल

Nissan

Nissan electric car: निसान (Nissan) भारतीय कार बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। जापानी ऑटो कंपनी ने आगामी योजनाओं का खुलासा किया है, जिसमें हाइब्रिड (Hybrid) और CNG जैसे पावरट्रेन विकल्पों का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बोला है की है कि वह आने वाले साल 2026 (FY26) तक भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन (EV) लॉन्च करेगी।

निसान मैग्नाइट (Magnite) का नया अवतार

निसान भारत में अपनी दो प्रमुख SUVs, मैग्नाइट (Magnite) और एक्स-ट्रेल (X-Trail), बेचती है। हालांकि, अब कंपनी अपनी बेस्टसेलिंग मॉडल मैग्नाइट (Magnite) के हाइब्रिड (Hybrid) और CNG वैरिएंट्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये नए पावरट्रेन विकल्प सिर्फ मैग्नाइट (Magnite) में होंगे या अन्य मॉडल्स में भी जोड़े जाएंगे।

भारत में निसान के ग्रोथ प्लान्स

निसान इंडिया ऑपरेशन के प्रेसिडेंट, फ्रैंक टोर्स (Frank Torres) के अनुसार, कंपनी की पहले से घोषित योजनाएं ट्रैक पर हैं। इनमें दो नई मिड-साइज SUVs और एक इलेक्ट्रिक SUV की पेशकश शामिल है। इनमें से एक 5-सीटर और एक 7-सीटर SUV होगी, जो भारतीय बाजार में ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए पेश की जाएगी।

FY26 तक तीन गुना बढ़ेगी निसान की सेल्स

निसान का लक्ष्य है कि वह वित्त वर्ष 2026 तक अपनी भारतीय बिक्री को तीन गुना बढ़ाए। इसका मतलब है कि कंपनी हर साल 1 लाख घरेलू बिक्री और 1 लाख निर्यात का लक्ष्य लेकर चल रही है।

भारत बने निसान का ग्लोबल एक्सपोर्ट हब

निसान की ‘Make in India’ रणनीति सफल साबित हो रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने कॉम्पैक्ट SUV Magnite के लेफ्ट-हैंड ड्राइव (LHD) वेरिएंट को नए ग्लोबल मार्केट्स में निर्यात करना शुरू किया है। पहले निसान भारत से 20 देशों में गाड़ियां भेजती थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 65 देशों तक पहुंच जाएगी।

नए प्लान के साथ

इसके साथ ही, कंपनी ने मिडल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे नए बाजारों में 10,000 से ज्यादा यूनिट्स भेजने की योजना बनाई है। इसके चलते भारत निसान के लिए दुनिया के सबसे बड़े निर्यात हब्स में से एक बन जाएगा।

Exit mobile version