Site icon News1India

दि हिन्द बजाज में पल्सर का नया मॉडल एन-150 बना युवाओ की पहली पसंद

bajaj

गाजीपुर। हर भारतीय की पहली पसंद बजाज कंपनी आज एक जानमानी कंपनी बन गई है। कंपनी ने मार्किट में एक नई बाइक लांच कर दी है। बजाज आटो की ओर से शुक्रवार को दि हिन्द बजाज जमानिया मोड़ रोजा गाजीपुर पल्सर के नए मॉडल एन-150 को लांच की। कई सुविधाओं से लैस पल्सर एन 200 पहले से ही लोगो की लोकप्रिय पसंद है।

शोरूम के प्रोपराइटर सुहेल अनवर (रिशु) ने बताया कि कई सुविधाओं से लैस पल्सर एन-150 मे 149.68 सी.सी. का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो फयूल इंजेक्टर तकनीक पर आधारित है। वही इंजन 14.5 एचपी की पावर और 13.5 एन.एम. की पीक टार्क जनरेट करता है। पांच गियर वाला नया मॉडल लोगों को खूब पसंद आने वाला है।

सिंगल चैनल एबीएस, प्रोजक्टर हेडलाइट, मोबाइल चार्जर, गियर इंडिकेटर, क्लॉक, इत्यादि देखने को मिलते हैं। लाँचिंग के समय प्रोपराइटर सुहेल अनवर (रिशु), शोरूम के जीएम शमसुल इसलाम (सोनू), राजकुमार देवेस सब-डीलर एवं समस्त ग्राहक बंधु मौजूद रहे थे।

Exit mobile version