Site icon News1India

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

CNG Car :  CNG कार खरीदने वालों के सामने मारुति स्विफ्ट VXi CNG और हुंडई ग्रैंड i10 निओस मैग्ना CNG दो विकल्प हैं। दिल्ली में स्विफ्ट की ऑन-रोड कीमत 8.43 लाख रुपये और निओस की 8.16 लाख रुपये है। गुरुग्राम में दोनों की कीमत क्रमशः 8.35 लाख और 8.08 लाख रुपये है। वहीं, नोएडा में स्विफ्ट 8.54 लाख और निओस 8.27 लाख रुपये में उपलब्ध है। इन कीमतों में रोड टैक्स, पहले साल का इंश्योरेंस और सरकारी शुल्क शामिल हैं।

माइलेज और रनिंग कॉस्ट

दिल्ली में CNG की कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो और पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर है। स्विफ्ट CNG का वास्तविक माइलेज 21-24 किमी प्रति किलो बताया गया है। इसका खर्च करीब 3.6 से 4 रुपये प्रति किलोमीटर आता है। वहीं, पेट्रोल मॉडल का खर्च लगभग 7.4 रुपये प्रति किलोमीटर है। निओस CNG का माइलेज 19-21 किमी प्रति किलो है और रनिंग कॉस्ट 4.1 से 4.6 रुपये प्रति किलोमीटर बैठता है। इसके पेट्रोल मॉडल का खर्च करीब 7.9 रुपये प्रति किलोमीटर है।

कितनी बनेगी मासिक EMI

10.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दर के हिसाब से दिल्ली में स्विफ्ट CNG की EMI 25 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर 36 महीने के लिए करीब 26,600 रुपये और 60 महीने के लिए 17,600 रुपये होगी। 50 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर यह क्रमशः 25,800 और 17,100 रुपये होगी। निओस CNG की EMI इन्हीं अवधियों में 25,700 और 17,000 रुपये होगी। 50 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर EMI घटकर 24,900 और 16,500 रुपये रह जाएगी।

फीचर्स और सुरक्षा में अंतर

स्विफ्ट में 265 लीटर और निओस में 260 लीटर बूट स्पेस मिलता है। दोनों में CNG सिलेंडर डिक्की में दिया गया है। स्विफ्ट VXi CNG में 6 एयरबैग, ESC, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, निओस मैग्ना CNG में रियर वाइपर, डिफॉगर और ISOFIX जैसे फीचर्स नहीं हैं। ESC और TPMS भी इसके ऊंचे वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इसलिए सुरक्षा और रियर विजिबिलिटी को प्राथमिकता देने वालों को वेरिएंट चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

सर्विस और वारंटी का हिसाब

CNG कार खरीदने के बाद नियमित रखरखाव भी जरूरी है। हर 20 हजार किलोमीटर या 24 महीने में लो-प्रेशर फिल्टर बदलवाना होता है। इसके अलावा हर तीन साल में CNG सिलेंडर की हाइड्रो टेस्टिंग करानी जरूरी है। दिल्ली में इसका खर्च करीब 1,500 से 2,000 रुपये बताया गया है। मारुति और हुंडई दोनों 3 साल या एक लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही हैं। खरीदारी से पहले डीलर से ऑन-रोड कीमत, अतिरिक्त शुल्क, वारंटी और डिलीवरी की लिखित जानकारी जरूर लें।

Exit mobile version