Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘मामा’ के बजाए झारखंड के वोटर्स को पसंद आई ‘दाड़ी’, एक्जिट पोल के सर्वे में जानिए किस दल की फुल स्पीड में दौड़ी गाड़ी

झारखंड की 81 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई। 20 नवंबर को एक्जिट पोल सर्वे आए, जिसमें इंडिया गठबंधन को 53 सीटें मिलने का अनुमान।

Vinod by Vinod
November 20, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय, विधानसभा चुनाव 2024
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Shakeel Ahmed resigns before Bihar results

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

November 13, 2025
आपस में भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खुद को बताया ‘हिस्ट्रीशीटर’

आपस में भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खुद को बताया ‘हिस्ट्रीशीटर’

November 5, 2025

रांची ऑनलाइन डेस्क। झारखंड में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजने के बाद राजनीतिक दलों के नेता लाव-लश्कर के साथ सियासी मैदान पर उतरे। यहां मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया ब्लॉक गठबंधन के बीच था। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (मामा) और असम के सीएम को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। दूसरे फेस का मतदान 20 नवंबर को संपन्न हो गया और शाम को कई टीवी चैनल और न्यूज एजेंसियों के सर्वे सामने आए। सर्वे में बीजपी के बजाए इंडिया ब्लॉक गठबंधन की जीत बताई जा रही है। अगर सर्वे सच साबित हुए तो कह सकते हैं हेमंत सोरेन की जेल वाली वोटर्स को पसंद आ गई और ‘मामा’ का जादू नहीं चल पाया।

सर्वे में इंडिया गठबंधन को बढ़त

झारखंड की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ। बीजेपी के दिग्गज नेताओं को यहां पर जमावड़ा रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेगे तो कटेंगे’ का नारा खूब सुनाई दिया। घुसपैठिए से लेकर भ्रष्टाचार को बीजेपी ने मुख्य मुद्दा बनाया। पर एक्जिट पोल सर्वे ऐसा बता रहे हैं कि झारखंड में पिछले 24 सालों का रिकॉर्ड टूटने वाला है। यदि एक्सिस माइ इंडिया के झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े को देखें तो इंडिया गठबंधन को 53 सीटें मिल रही हैं, जबकि एनडीए को 25 और अन्य को तीन सीटें मिल रही हैं।

इंडिया गठबंधन को 43 फीसदी पुरुषों का समर्थन

एक्सिस माइ इंडिया एग्जिट पोल का अनुमान है कि एनडीए को 39 फीसदी पुरुष और 35 फीसदी महिलाओं को समर्थन मिला है, जबकि इंडिया गठबंधन को 43 फीसदी पुरुष और 47 फीसदी महिलाओं को समर्थन मिलने के आसार है। जेएलकेएम को 8 फीसदी पुरुष और 8 फीसदी महिलाओं का समर्थन मिला है। जबकि अन्य को 10 फीसदी पुरुष और 10 फीसदी महिलाओं को समर्थन मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इन दो सर्वो में बीजेपी को बढ़त

जेवीसी के एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए आगे नजर आ रहा है, इसमें एनडीए को 40 से 44 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को 30 से 40 सीटें और अन्य से 1 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। मेटराइज एक्जिट पोल में झारखंड की 81 सीटों में भाजपा गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है, जो 42 से 47 सीटें जीत सकती है। वहीं जेएमएम कांग्रेस गठबंधन के खाते में 25 से 30 सीटें आ सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 01 से 4 सीटें जाने की संभावना है।

सीवोटर के सर्वे में कांटे की टक्कर

सीवोटर के एग्जिट पोल में झारखंड में कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है। यहां की 81 सीटों में से भाजपा गठबंधन के खाते में 34, कांग्रेस जेएमएम गठबंधन के खाते में 26 सीटें जानें की संभावना है। अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है। एक्जिट पोल में 20 सीटें ऐसी बताई गई हैं जिन पर कड़ी टक्कर है और जो जीत हार तय कर सकते हैं। कुछ लोकल बेवसाइडों में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। लोकल न्यूज वेबसाइडों में अधिकतर में बीजेपी को मजबूत बताया जा रहा है।

एनडीए-इंडिया गठबंधन की बीच मुकाबला

बता दें कि झारखंड विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 81 है। इस चुनाव के दौरान एनडीए और इंडिया गठबंधन को जबरदस्त मुकाबला माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के नेता लगातार झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिये का मुद्दा उठाते रहे। वहीं, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार बीजेपी पर हमला करती रही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से लेकर संविधान बचाने की बात भी चुनाव प्रचार के दौरान उठाए गये।

जेल से बाहर आए तो चेहरे पर दाड़ी

झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में हेमंत सोरेन की सरकार है। हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से सीएम बने। लेकिन ज बवह जेल गए थे तो उनके चेहरे पर दाढ़ी नहीं थी। सलाखों के बाहर आने के बाद सोरेन के चेहरे पर दाड़ी थी। उन्होंने दाड़ी नहीं कटवाई। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुद को बेकसूर बताया। जनता को भी सोरेन की दाड़ी पसंद आई।

2019 में इंडिया गठबंधन की बनी थी सरकार

यदि एग्जिस माई इंडिया के आंकड़े को माने तो फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बन रही है। हालांकि ये सभी अनुमान ही हैं। चुनाव परिणाम का ऐलान 23 नवंबर को होगा। बता दें कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। एनडीए ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल की थी। झारखंड विधानसभा चुनाव में ज्यादा सर्वे बीजेपी की बढ़त बता रहे हैं।

Tags: BJPCongressHEMANT SORENjharkhand assembly electionJharkhand Exit PollJharkhand Exit Poll 2024Voting in Jharkhand
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Shakeel Ahmed resigns before Bihar results

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Shakeel Ahmed Resigns from Congress: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है।...

आपस में भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खुद को बताया ‘हिस्ट्रीशीटर’

आपस में भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खुद को बताया ‘हिस्ट्रीशीटर’

by Vinod
November 5, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश में डेढ़ वर्ष बाद चुनाव है। ऐसे में बीजेपी पूरी ताकत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने...

सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

by Vinod
October 23, 2025

कानपुर। मायके में दूर-दूर तक कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं था। पिता छोटे से कारोबारी थे और मां गृहणी।...

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवारों के...

‘मुल्ली-आतंकी’ के आरोपों पर पूर्व संसद का इकरा हसन पर पलटवार, मायावती पर हुए हमले का खुलासा कर मचा दी सनसनी

‘मुल्ली-आतंकी’ के आरोपों पर पूर्व संसद का इकरा हसन पर पलटवार, मायावती पर हुए हमले का खुलासा कर मचा दी सनसनी

by Vinod
October 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के आरोपों पर बीजेपी के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी...

Next Post
छतों पर सोलर पैनल लगवाना होगा आसान, CM आतिशी ने लॉन्च किया सोलर पोर्टल

छतों पर सोलर पैनल लगवाना होगा आसान, CM आतिशी ने लॉन्च किया सोलर पोर्टल

UP By Election 2024

यूपी के 9 सीटों पर मतदान हुआ खत्म, वोटिंग में नजर आई सुस्ती, जानिए किस सीट पर कितने फीसदी पड़े वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version