Ayodhya: भक्ति पथ पर लगने वाली दर्जनों दुकानों पर चला बुलडोजर, रामनगरी तक बन रहे भव्य मार्ग, 349 दुकानदारों को दिया मुआवजा

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। वहीं मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसलिए अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े और भव्य मार्ग बनाए जा रहे हैं।

बता दें कि राम नगरी में प्रवेश के लिए भव्य मार्ग बनाया गया है। वहीं सहादतगंज से अयोध्या नया घाट तक के इस मार्ग को रामपथ का नाम दिया गया है। इसके अलावा हनुमानगढ़ी से कनक भवन और राम जन्मभूमि जाने वाले मार्ग को भक्ति पथ का नाम दिया गया है।

व्यापारियों में मचा हड़कंप

भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने भक्ति पथ पर पड़ने वाले 349 पर बुलडोजर चला दिया। जिसके लिए दुकानदारों को 2 महीने पहले अधिग्रहण का मुआवजा दे दिया था। आज जिला प्रशासन का बुलडोजर भक्ति पथ पर पड़ने वाली दुकानों पर चला। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

दरअसल व्यापारी जिला प्रशासन से परिक्रमा मेले तक का समय मांग रहे थे। लेकिन जिला प्रशासन पिछले डेढ़ महीने से लगातार व्यापारियों को दुकानें खाली करने के लिए समय दे रहा था। पिछले दिनों व्यापारियों और जिला प्रशासन की समन्वय बैठक में व्यापारियों को दीपावली तक का समय दिया गया था।

प्रशासन ने बताई कार्रवाई की वजह

दिवाली जाने के बाद कल जिला प्रशासन ने मुनादी कराई थी और आज जिला प्रशासन का बुलडोजर भक्ति मार्ग पर जमकर गरजते दिखाई दिए। इस दरमियान लगभग एक दर्जन दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया। बता दें कि भक्ति मार्ग पर 349 दुकानों को डेढ़ माह पहले अधिग्रहण का भुगतान दे दिया गया है। इसके अलावा दुकानदारों को समय दिया गया था। इसी बीच जिला प्रशासन ने बताया कि बीते दिनों हमने व्यवसायियों को दीपावली तक का समय दिया था। अब हमें मार्ग चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी को मार्ग हैंडोवर करना है। जिसके वजह से कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version