Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

अयोध्या-प्रयागराज NH पर 3 ट्रकों से चोरों ने तेल पर किया हाथ साफ़, CCTV खंगाल रही पुलिस

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 27, 2022
in राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुल्तानपुर । अयोध्या-प्रयागराज NH पर एक बार फिर हाइवे पर गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। जो अब पुलिस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इस क्रम में अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर स्थित हिंदुस्तान धर्मकांटा व पटना चौराहे के पास यादव होटल पर खड़ी तीन ट्रकों से डीजल चोर गिरोह के सदस्यों ने अपना निशाना बना डाला। बीते गुरुवार की रात हिंदुस्तान धर्मकांटा के पास खड़ी ट्रक संख्या यूपी 42 बीटी 7944 व यूपी 72 टी 9283 साथ ही पटना चौराहे के समीप यादव होटल पर ट्रक संख्या यूपी 42 बीटी 2879 के चालक सड़क के किनारे ट्रक खड़ी कर सो रहे थे। तभी हाइवे पर सक्रिय अज्ञात डीजल चोरों ने तीनों खड़े ट्रकों की टंकी तोड़कर करीब 600 लीटर डीजल निकाला और रफू चक्कर हो गए।

RELATED POSTS

जेपी नड्डा का ऐलान: जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही होंगे विधानसभा चुनाव

April 10, 2022

बीएमसी का आदेश: मुंबई के दुकानों में मराठी साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य, नहीं तो होगी कार्रवाई

April 7, 2022

वहीं सुबह जब ट्रक चालक सो कर उठे तो डीजल टैंक टूटा मिला तब चालको के होश उड़ गए। चालको ने हाईवे के किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी होने की सूचना कूरेभार पुलिस को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हैरत की बात यह है कि पूरी घटना थाने से दो किमी की दूरी पर हुई है।

Tags: ayodhya highway allahabad news of the dayFrom Ayodhya to AllahabadLatest News & Videoslucknow ayodhya national highwayPhotos about ayodhyaPrayagraj-Ayodhya HighwayPrayagraj-Ayodhya Highway nh higway
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

जेपी नड्डा का ऐलान: जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही होंगे विधानसभा चुनाव

by abhishek tyagi
April 10, 2022

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि वह एक ही बात फिर से कहना...

बीएमसी का आदेश: मुंबई के दुकानों में मराठी साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य, नहीं तो होगी कार्रवाई

by abhishek tyagi
April 7, 2022

महाराष्ट्र । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की तानाशाही जारी है। दरअसल, बीएमसी ने एक आदेश...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को बंद किए 22 यूट्यूब Chanel Website, 4 पाकिस्तानी चैनल भी थे शामिल

by abhishek tyagi
April 5, 2022

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को यूट्यूब चैनलों पर बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने 22 यूट्यूब...

5वें BIMSTEC शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा- BIMSTEC के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखेंगे, भारत 30 लाख डॉलर करेगा खर्च

by abhishek tyagi
March 30, 2022

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सात देशों के ‘बिम्सटेक’ समूह के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. बिम्सटेक बिना पाकिस्तान के सात...

Next Post

Goa CM Oath Ceremony: थोड़ी देर में प्रमोद सावंत लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत ये बड़े नेता होंगे शामिल

निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, दो दिन भारत बंद का आह्वान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version