Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Ayodhya misconduct: मेले में मासूम से कुकर्म, 6 के खिलाफ FIR; परिवार को मिली धमकी

अयोध्या में एक छह वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का जघन्य मामला सामने आया है। मेला देखने गए बालक को अगवा कर उसके साथ बर्बरता की गई, जिसके बाद परिवार ने बाप-बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 25, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Ayodhya
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

June 25, 2025
Ayodhya CCTV project

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम

June 14, 2025

Ayodhya minor misconduct: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को मेला देखने के दौरान अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक लॉन में लगी प्रदर्शनी में यह जघन्य वारदात हुई। पीड़ित बालक को जबरन बाथरूम में खींचकर ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और फिर कुकर्म को अंजाम दिया गया। इस बर्बरतापूर्ण कृत्य के बाद बालक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। घटना के सामने आने पर पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उन्हें गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाप-बेटे सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पंचायत की अजीबोगरीब सज़ा

नाका क्षेत्र निवासी छह वर्षीय बालक शाम को फतेहगंज चौकी क्षेत्र स्थित एक लॉन में चल रही प्रदर्शनी में मेला देखने गया था। आरोप है कि इसी दौरान नाका मुजफ्फरा चिथरिया टोला निवासी एक शख्स उसे बाथरूम में खींचकर ले गया और उसके साथ मारपीट कर कुकर्म किया। कुकर्म के कारण पीड़ित बालक के आंतरिक अंगों से रक्तस्राव होने लगा। पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि उनका बच्चा उठ-बैठ नहीं पा रहा था और उसकी हालत देखकर पूछताछ करने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने आरोपी के परिवार से शिकायत की, लेकिन उन्हें उल्टे झगड़े पर आमादा होकर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित परिवार ने Ayodhya पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। प्रकरण में प्रकाश और उनके पांच बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने बाप-बेटे समेत छह के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच, धमकी तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल और डीएनए सैंपलिंग भी कराई है। मामले में जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। इस घटना ने पूरे अयोध्या में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है और लोग आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Tags: ayodhya
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

by Mayank Yadav
June 25, 2025

Ayodhya Medical College: उत्तर प्रदेश के Ayodhya मेडिकल कॉलेज में संविदा कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत के मामले ने एक...

Ayodhya CCTV project

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम

by Akhand Pratap Singh
June 14, 2025

अयोध्या, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्मार्ट...

Ayodhya

Ayodhya में जमीन खरीदना हुआ महंगा: सर्किल रेट में 200% तक की बढ़ोतरी, तिहुरा मांझा सबसे ऊंचे दाम पर

by Mayank Yadav
June 9, 2025

Ayodhya circle rate: अयोध्या में जमीन की खरीद-बिक्री अब पहले से कहीं ज्यादा महंगी हो गई है। आठ साल बाद...

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

by Vinod
June 5, 2025

अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूति अयोध्या में रामलला का भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण होने के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का...

Ayodhya

Ayodhya को मिली आधुनिक पार्किंग: 150 से अधिक कारों की सुविधा, ईवी स्टेशन भी बना

by Mayank Yadav
May 19, 2025

Ayodhya EV station: राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर...

Next Post
Firozabad well accident kills three family members

Uttar Pradesh news : कुएं में दम घुटने से गई तीन जानें ,कैसे मोबाइल बना मौत का कारण

Neeraj Chopra wins Golden Spike Meet 2025

Neeraj Chopra की नई उड़ान कौन से मीट में मारी बाज़ी, पेरिस डायमंड लीग के बाद लगातार दूसरी जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version