Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Azamgarh में होमगार्ड निकला गैंगस्टर: 22 साल से वारदातों का सिलसिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने में तैनात होमगार्ड निरंकार राम 22 साल से गांजा तस्करी, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय था। कई मुकदमों के बावजूद उसे मालखाने की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Azamgarh
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Azamgarh Home Guard Gangster: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस विभाग को हिलाकर रख देने वाला मामला सामने आया है। मुबारकपुर थाने में तैनात होमगार्ड निरंकार राम न केवल कानून की रक्षा का जिम्मा निभा रहा था, बल्कि पिछले 22 वर्षों से संगठित अपराध की दुनिया में सक्रिय भी था। गांजा तस्करी, लूट, डकैती और पाक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में नाम आने के बावजूद, उसे मालखाने की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन मामलों में वह आरोपी था, उनमें से छह मुकदमे उसी थाने में दर्ज थे जहां उसकी तैनाती थी। प्रदेश के टॉप अपराधियों से उसके कथित संबंधों ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है, और अब विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Azamgarh पुलिस के लिए एक बड़ा झटका बनकर उभरे इस मामले में होमगार्ड निरंकार राम की असली पहचान उजागर होने के बाद विभाग के भीतर गहरी हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि उसकी तैनाती वर्ष 2001 में मुबारकपुर थाने पर हुई थी। शुरुआती वर्षों में वह सामान्य ड्यूटी निभाता रहा, लेकिन 2003 में उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया।

RELATED POSTS

Azamgarh

वाह रे जेल! बंदी ने 17 महीने में जेल के खाते से उड़ाए $52 लाख, सरकारी पैसे से बहन की शादी की और खरीदी बुलेट; सुपरिटेंडेंट सस्पेंड

October 14, 2025
Azamgarh

Azamgarh में हैवानियत! अपहरण के बाद 7 साल के मासूम की हत्या, बोरे में बंदकर घर के पास टांगा शव, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

September 26, 2025

हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म और जबरन निकाह का दबाव

सूत्रों के मुताबिक, निरंकार राम पिछले 22 सालों में गांजा तस्करी से लेकर लूट, डकैती और नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराधों तक में शामिल रहा। उस पर पाक्सो एक्ट सहित कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से छह मुकदमे उसी थाने में दर्ज हैं, जहां वह ड्यूटी कर रहा था।

सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि मुबारकपुर थाने के प्रभारी उसे लगातार मालखाने की सुरक्षा जैसे संवेदनशील काम सौंपते रहे, जबकि उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज थे। यह भी चर्चा है कि उसका सीधा संबंध प्रदेश के टॉप 10 अपराधियों से है, जिसके चलते वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

इस खुलासे के बाद से यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली और आंतरिक जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल, Azamgarh  विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, और संभावना है कि आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

Tags: Azamgarh
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Azamgarh

वाह रे जेल! बंदी ने 17 महीने में जेल के खाते से उड़ाए $52 लाख, सरकारी पैसे से बहन की शादी की और खरीदी बुलेट; सुपरिटेंडेंट सस्पेंड

by Mayank Yadav
October 14, 2025

Azamgarh Jail: आजमगढ़ जेल में हुआ 'टाइटैनिक' से भी बड़ा घोटाला! एक शातिर बंदी ने जेल की तिजोरी को ऐसे...

Azamgarh

Azamgarh में हैवानियत! अपहरण के बाद 7 साल के मासूम की हत्या, बोरे में बंदकर घर के पास टांगा शव, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

by Mayank Yadav
September 26, 2025

Azamgarh child murder case: उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे...

Azamgarh

Azamgarh जिला समाज कल्याण अधिकारी की आत्महत्या से इलाके में शोक, पारिवारिक विवाद को माना प्रमुख कारण

by Mayank Yadav
September 11, 2025

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार सिंह (40) ने प्रतापगढ़ के अपने पैतृक...

कौन था शंकर कनौजिया, जो लोगों की हत्या कर काट ले जाता था सिर, 1 लाख के इनामिया को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

कौन था शंकर कनौजिया, जो लोगों की हत्या कर काट ले जाता था सिर, 1 लाख के इनामिया को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

by Vinod
August 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी एसटीएफ ने शनिवार की सुबह आजमगढ़ जिले में एक लाख के इनामी बदमाश शंकर कनौजिया एनकाउंटर...

Azamgarh

नाबालिग नौकरानी को गर्म चिमटे से दागा, शिक्षक व महिला कांस्टेबल पर FIR

by Mayank Yadav
July 30, 2025

Azamgarh brutality: उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक हैरान कर देने वाली घटना...

Next Post
फतेहपुर के मकबरा-मंदिर विवाद पर बोले सांसद इमरान मसूद, ‘बवाल करने वाले मुसलमान होते तो छाती पर मार देते गोली’

फतेहपुर के मकबरा-मंदिर विवाद पर बोले सांसद इमरान मसूद, ‘बवाल करने वाले मुसलमान होते तो छाती पर मार देते गोली’

Fatehpur News

‘बवाल मचाने वाले अगर मुस्लिम होते तो छाती में गोली उतार देते...’ मकबरा-मंदिर विवादपर कांग्रेस के सांसद इमारान मसूद का फूटा गुस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version