Bahraich: जंगल से निकलकर गांव में पहुंचा तेंदुआ, पति-पत्नी पर कर दिया हमला, ऐसे बची जान

Bahraich: जंगल से निकलकर गांव में पहुंचा तेंदुआ, पति-पत्नी पर कर दिया हमला, ऐसे बची जान

बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन जीव प्रभाग से सटे चहलवा ग्राम पंचायत के मजरे कुरकुरी कुआं में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब जंगल से निकलकर तेंदुआ गांव में पहुंच गया। जहां अपने घर से निकल कर बाहर जा रही महिला कोटेदार पुष्पा पत्नी कन्हैया पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी दो महिलाओं ने हांका लगा कर महिला कोटेदार की जान बचाई।

हांका लगाने के बाद जंगल की तरफ भाग रहे तेंदुए ने रास्ते में स्कूल से घर लौट रहे।11 वर्षीय छात्र जगजीवन पुत्र राजपाल पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सुजौली पीएचसी में भर्ती कराया। जंहा मामूली रूप से घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया। जंहा महिला का उपचार चल रहा है।

कतरनिया घाट संरक्षित वन जीव प्रभाग से सटे ग्रामीण इलाकों में बढ़ते जंगली जानवरों के हमलों से ग्रामीण भयभीत है। हालांकि वन विभाग की टीम ने हमले के बाद से गांव में गश्त तेज कर दी है। डीएफओ आकाशदीप बघावन ने बताया कि जंगली जानवरों से बचाव के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

 

 

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version