• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 26, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : बहराइच ,सड़क हादसे में शादी से पहले युवक की दर्दनाक मौत, कई अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाएं

बहराइच में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। शादी से पहले ही 22 साल के युवक की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया। एक किसान की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।

by SYED BUSHRA
February 17, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Bahraich road accident
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bahraich road accidents बहराइच में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक किसान और एक युवक की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सबसे दर्दनाक घटना रानीपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां श्रावस्ती के रहने वाले एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसकी 20 फरवरी को तिलक और 2 मार्च को शादी थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के रामपुर पैड़ा गांव के रहने वाले 22 साल के राजन शुक्ला शनिवार को एक बारात में शामिल होने के लिए बहराइच के जिगनिया छत्रपाल गांव आए थे। रात में जब वे बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर पैदल चल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related posts

UP

UP में भड़का धार्मिक विवाद: ‘आई लव मुहम्मद’ से ‘आई लव सनातन’ तक, अयोध्या और बरेली में बवाल

September 26, 2025
Hapur

Hapur में दर्दनाक लव स्टोरी का अंत: प्रेमिका की खुदकुशी के 3 दिन बाद सिपाही ने भी दी जान

September 26, 2025

मृतक के दोस्त शिवम पाठक ने बताया कि राजन बटन लगाने की फैक्ट्री में काम करता था और अपने परिवार का खर्च चलाता था। उसकी शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन अचानक आई इस खबर से घर में मातम पसर गया। पिता अजीत शुक्ला सदमे से अचेत हो गए और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का पता लगाया जा रहा है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गड्ढे में गिरी बाइक, किसान की मौत

हरदी थाना क्षेत्र के सिसैया चूरामणि गांव के रहने वाले 46 वर्षीय किसान विनय सिंह शनिवार को बहराइच से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में भगवानपुर चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के भतीजे अतुल सिंह ने बताया कि विनय खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है। हादसे के बाद पत्नी सुनीता और परिवार के अन्य लोग सदमे में हैं। राहगीरों ने बताया कि विनय हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन गिरने के झटके से वह निकल गया और उनकी जान नहीं बच सकी।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

इसके अलावा, बौंडी थाना क्षेत्र में एक बाइक और पिकअप की टक्कर में 18 साल के मोहम्मद सुहैल और 26 साल के जमालुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों नई बाइक खरीदने के लिए बहराइच जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मरौचा के पास हादसा हो गया।

वहीं, कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के डिहवा गांव के पास एक कार ने बाइक सवार रवि (30) और अरुण (28) को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

सड़क हादसों को लेकर बढ़ी चिंता

बहराइच में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। तेज रफ्तार वाहन और सड़क किनारे गड्ढे इन हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद हादसों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Bahraich road safetyroad accident tragedytraffic safety
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Stock Market News : 8 दिन से जारी गिरावट पर कब लगेगा ब्रेक? जानें ग्लोबल संकेतों से मिल रही कैसी उम्मीदें…

Next Post

बजट में दिखेंगी योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
UP Budget 2025 yogi adityanath

बजट में दिखेंगी योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP

UP में भड़का धार्मिक विवाद: ‘आई लव मुहम्मद’ से ‘आई लव सनातन’ तक, अयोध्या और बरेली में बवाल

September 26, 2025
Leh Violence

लेह में हुई हिंसा के बाद सरकार ने अपनाया कड़ रुख, गिरफ्तार किए गए सोनम वांगचुक, NGO का लाइसेंस भी हुआ रद्द

September 26, 2025
Hapur

Hapur में दर्दनाक लव स्टोरी का अंत: प्रेमिका की खुदकुशी के 3 दिन बाद सिपाही ने भी दी जान

September 26, 2025
Maulana Tauqeer Raza

Maulana Tauqeer Raza का बड़ा बयान: फर्जी लेटरपैड का खेल, बरेली छावनी में तब्दील

September 26, 2025
Uttar Kumar Bail

Uttar Kumar Bail : दो बार रिपोर्ट लगाने के बाद पीड़िता ने मैडिकल करवाने से किया इनकार, 10 दिन जेल में रहकर बाहर आए उत्तर कुमार

September 26, 2025
Delhi News

दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, अब से राजधानी में होंगे 13 जिले

September 26, 2025
Navratri 2025 Maha Ashtami Kanya Pujan

Navratri 2025: नवरात्रि की अष्टमी शक्ति उपासना का पावन अवसर,कैसे करे महागौरी की आराधना और कन्या पूजन से पाए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

September 26, 2025
Yogi Adityanath

यूपी के स्टूडेंट्स को CM योगी की तरफ से मिल रहा दिवाली गिफ्ट, 4 लाख से ज़्यादा छात्रों को मिलेगा फायदा

September 26, 2025
Navratri free delivery scheme for girl child

नवरात्रि पर अनोखी पहल: हरदा के सोमानी हॉस्पिटल में बेटी के जन्म पर मुफ्त डिलीवरी, दवाइयों का पूरा खर्च भी उठाएगा अस्पताल

September 26, 2025
Shivpuri marriage dispute husband wife case

सुहागरात में मनीषा निकली मनीष,मध्य प्रदेश से सामने आया अजीबो-गरीब शादी का अनोखा मामला

September 26, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version