Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

बहुदा यात्रा 2025 : भगवान जगन्नाथ की घर वापसी लाखों श्रद्धालु बनें साक्षी जानिए इस यात्रा की खासियत

5 जुलाई 2025 को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा ने बहुदा यात्रा के दौरान पुरी के श्रीमंदिर में वापसी की। इस पावन अवसर पर लाखों भक्त शामिल हुए और सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 6, 2025
in धर्म
Bahuda Yatra 2025 Jagannath Temple Return Journey
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bahuda Yatra 2025 Jagannath Temple Return Journey : पुरी, ओडिशा में हर साल की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जा रही है। 27 जून 2025 को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर गए थे। वहां नौ दिन बिताने के बाद 5 जुलाई 2025 को, तीनों भगवान अपने असली निवास श्री जगन्नाथ मंदिर की ओर लौट रहे हैं। इस यात्रा को बहुदा यात्रा कहा जाता है, जिसका अर्थ है। वापसी की यात्रा। यह रथ यात्रा का अंतिम और बेहद पवित्र चरण है। बहुदा यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को होती है। इस दिन लाखों श्रद्धालु पुरी में पहुंचते हैं ताकि भगवान के दर्शन कर सकें और उनका आशीर्वाद पा सकें।

भगवान की घर वापसी

27 जून को शुरू हुई रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा ने गुंडिचा मंदिर में विश्राम किया था। आज दशमी तिथि पर तीनों देवताओं को सुंदर तरीके से सजाए गए रथों पर बिठाया गया। भगवान जगन्नाथ नंदीघोष रथ, बलभद्र तलध्वज और सुभद्रा दर्पदलन रथ पर विराजमान हुए। सैकड़ों भक्त ‘जय जगन्नाथ’ के नारों के साथ इन रथों को खींच रहे हैं। परंपरा के अनुसार रथों का श्री मंदिर पहुंचना सूर्यास्त से पहले होता है, लेकिन भीड़ और परिस्थितियों के कारण कभी-कभी यह अगले दिन तक खिंच जाता है।

RELATED POSTS

Maha Shivratri 2024

Maha Shivratri 2024: फाल्गुन माह में हम क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि, आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ रोचक कथाएं..

March 8, 2024

UP News : सीएम योगी के इस आदेश पर अलर्ट मोड़ में आये अधिकारी, अब होली पर अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं

March 3, 2023

बहुदा यात्रा का महत्व

बहुदा यात्रा सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखती बल्कि यह भगवान और उनके भक्तों के रिश्ते को भी दर्शाती है। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा के साथ पुरी नगर का भ्रमण करने और मौसी गुंडिचा के घर ठहरने जाते हैं। गुंडिचा मंदिर को भगवान का जन्म स्थान भी माना जाता है। बहुदा यात्रा इस यात्रा का समापन है, जिसमें भगवान अपने घर लौटते हैं। यह यात्रा आत्मीयता, अपनापन और अपने मूल की ओर लौटने का प्रतीक है।

कैसे होती है बहुदा यात्रा

सुबह से ही तीनों रथों को फूलों और रंगीन कपड़ों से सजाया जाता है। वैदिक मंत्रों के साथ पूजा होती है और फिर ‘पहंडी बिजे’ अनुष्ठान के तहत भगवानों को रथों पर लाया जाता है। सबसे पहले बलभद्र, फिर सुभद्रा और अंत में जगन्नाथ जी रथ पर विराजते हैं। इसके बाद हजारों लोग मिलकर रथों को खींचते हैं।

पौराणिक मान्यताएं और सुरक्षा

मान्यता है कि विश्वकर्मा ने गुंडिचा मंदिर में भगवान की मूर्तियां बनाई थीं। एक और कथा के अनुसार, सुभद्रा ने पुरी नगर देखने की इच्छा जताई थी, इसलिए दोनों भाई उन्हें लेकर यात्रा पर निकले थे। इस बार प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। 29 जून को हुई भगदड़ की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। जगह-जगह पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि कोई दुर्घटना न हो। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वो सभी निर्देशों का पालन करें और यात्रा को शांतिपूर्ण बनाएं।

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी गई है। कृपया इसे व्यक्तिगत धार्मिक आस्था के रूप में ही लें।

Tags: festivalsreligious
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Maha Shivratri 2024

Maha Shivratri 2024: फाल्गुन माह में हम क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि, आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ रोचक कथाएं..

by Akhand Pratap Singh
March 8, 2024

Maha Shivratri 2024: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है. यह फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष के चौदहवें दिन...

UP News : सीएम योगी के इस आदेश पर अलर्ट मोड़ में आये अधिकारी, अब होली पर अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं

by Juhi Tomer
March 3, 2023

त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शरारती और अराजत तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है। बता दें कि...

‘श्रद्धा हत्याकांड को मजहब का चश्मा पहनकर देख रही BJP, ये केस लव जिहाद का नहीं’, बोले असदुद्दीन ओवैसी

by Anu Kadyan
November 24, 2022

श्रद्धा हत्याकांड पर भी अब सियासत शुरू हो गई है। हाल ही में AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी का एक बयान...

Next Post
foreign born stars in Bollywood

Entertainment news : कौन है वह फिल्मी सितारे जो जन्मे तो विदेश लेकिन बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान

Ranveer Singh and Shweta Tripathi birthday special

Birthday special:आज ही जन्मे दो बॉलीवुड सितारे,एक की एनर्जी तो दूसरे की एक्टिंग ने जीता लोगों के दिलों को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version