• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

मिलिए 9 वर्ष के नागा संन्यासी से, जिनकी अद्भुत है कहानी, छोटे महाराज जी ने बताया क्यों उन्हें नहीं लगती सर्दी

Maha Kumbh 2025 News: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में संतों का आगमन शुरू हो चुका है। इस बीच महज 9 साल का एक बाल नागा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

by Vinod
January 4, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। Maha Kumbh 2025 News उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 का शंखनाद हो चुका है। ये पर्व 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ में इन दिनों देशभर के अखाड़ों से साधु-संत पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में नागा साधु भी आए हैं। नागा साधुओं में सबसे छोटे नागा साधु गोपाल गिरी भी संगम की रेती पर भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं। उनकी उम्र महज 9 साल है। इतनी छोटी उम्र में तन पर राख लगाकर धुणी रमाए नागा साधु गोपाल गिरी महाकुंभ 2025 में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

ऐसे बने नागा संन्याषी

नागा संन्यासी गोपाल गिरी महाराज हिमाचल के चंबा में रहते हैं और महाकुंभ पर्व में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे हुए हैं। तीन वर्ष की आयु में ही उनके माता-पिता गुरु दक्षिणा में नागा संन्यासी को सौंप दिए थे। गोपाल गिरी श्री शंभू पंचदशनाम आवाहन अखाड़ के नागा संन्यासी हैं। उनके गुरु थानापति सोमवार गिरी महाराज हैं। उनके गुरु भाई कमल गिरी बताते हैं कि गोपाल मूल रूप से बरेली के अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं। वह चार भाईयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार की बड़े लोगों में गिनती होती है। बपचन से ही वह भगवान शिव के भक्त थे। ऐसे में उन्होंने अपना पूजा जीपन भगवान महादेव के नाम कर दिया।

Related posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

परिवार को सात जन्मों का पुण्य मिलता है

इस कड़ाके की ठंड में गोपाल गिरी निर्वस्त्र अपने गुरु भाइयों के साथ शरीर पर भस्म लगाए महादेव जी की भक्ति लीन रहते हैं। माता-पिता के बारे में पूछने पर वह कहते हैं कि गुरु ही उनके माता-पिता हैं। उनकी सेवा और प्रभु की भक्ति करने में ही उन्हें परमानंद की अनुभूत होती है। उन्हें अपने परिवार के बारे में कुछ नहीं पता हैं। वहीं कम उम्र में बेटे को संन्यासी बनाने के सवाल पर कमल गिरी महाराज कहते हैं कि एक बच्चा दान करने पर उस परिवार को सात जन्मों का पुण्य मिलता है। उनकी सात पीढ़ी के पाप तर जाते हैं।

साधु को कोई बहका नहीं सकता

शिक्षागोपाल गिरी के गुरु भाई कमल गिरी बताते हैं कि कम उम्र के नागा संन्यासियों को आश्रम में सुबह से लेकर शाम तक पूजा-आरती, संस्कार और तलवार भाला जैसे अस्त्र-शस्त्र चलाने की शिक्षा दी जाती है। वह अन्य बच्चों की तरह खेलकूद नहीं करते हैं। वह अपना पूरा जीवन गुरु व भगवत प्रेम को समर्पित कर देते हैं। वहीं गोपाल गिरी बोले ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने अपना पूजा जीवन सनानत के नाम कर दिया है। हमें मुझे किसी ने बहकाया नहीं। साधु को कोई बहका नहीं सकता। मैं अपने मन से साधु बना हूं। संत बनने की मेरी मर्जी थी। भगवान के भजन-कीर्तन के लिए साधु बना हूं।

इसलिए साधु बन गया

शिक्षागोपाल गिरी ने आगे कहा, खेलना-कूदना तो छोटे-छोटे बच्चों का काम है। मैं तो खेलने में नहीं बल्कि भजन में मगन रहता हूं। भगवान शिव, सूर्यदेव के भजन करता हूं। मेरे तीन गुरु महाराज भी तन पर भभूत लगाकर समाधि लेकर भगवान के पास चले गए। मेरा स्कूल में नाम भी लिखवाया था, मगर मैं गुरुकुल में शिक्षा लेना चाहता था। इसलिए साधु बन गया। मैं कोई स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई के डर से घर से भागकर नहीं आया हूं। गुरुकुल में बच्चों को मार पीटकर नहीं बल्कि प्यार से शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा हमारे मन और दिल दोनों में भगवान बैठा है। ताउम्र साधु ही रहूंगा। मर जाऊंगा तब भी साधु ही रहूंगा।

इस वजह से नहीं लगती ठंड

छोटे नागा साधु को ठंड नहीं लगती के जवाब में उन्होंने कहा तुम सर्दी से बचने के लिए जैकेट पहनते हो। हम सिर्फ भगवान को पहनते हैं। भगवान हमारे मन में रहते हैं। फिर ठंड किस बात की। ध्यान लगाओ। ’ओम नमःशिवाय’ जपो! भगवान खुद आपके सामने आएंगे। यकीन नहीं हो रहा तो किसी वन में जाकर तपस्या करके देख लो। मैं भी शेर-चीता वाले किसी वन में जाकर तपस्या करूंगा। ये जंगली जानवर हमें खाएंगे नहीं क्योंकि भगवान हमारे साथ हैं। मैं तो चाहता हूं मुझे हमेशा के लिए शमशान में भेज दो ताकि जिंदगी भर के लिए वहां भगवान का मंदिर बना दूंगा। मुझे भगवान से प्यारा कोई नहीं लगता।

ठंड लगेगी और शर्म भी आएगी

संत ने नग्न रहने के प्रश्न पर कहा, गंगा में डुबकी लगाकर आओ। आपको ठंड लगेगी और शर्म भी आएगी। आप अपने परिवार के सामने नागा नहीं रह सकते जबकि मैं रह सकता हूं। भगवान शिव भी तो शादी करने गए तब उन्होंने कोई भी कपड़ा नहीं पहन रखा था। उन्हें नागा देख पूरा संसार शर्माया मगर, भोलेनाथ नहीं शर्माए। ना माता पार्वती शर्माई। बता दें, नागा साधु, हिन्दू धर्म के वो साधु होते हैं जो हमेशा नग्न रहते हैं और युद्ध कला में माहिर होते हैं। ये नागा साधु अखाड़ों में रहते हैं और धार्मिक संगठनों का हिस्सा होते हैं।

Tags: 9 year old sadhumahakumbh 2025Naga Sanyasi Gopal Giri MaharajPrayaraj Mahakumbh
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Ameesha Patel ने कारोबारी के साथ फिर से की ‘हेराफेरी’, पकड़ी गई चालाकी अब एक्ट्रेस पर दर्ज होगी FIR 

Next Post

कौन है वो ‘दिलरुबा’ जिसके साथ Virat Kohli ने 7 बार की छेड़छाड़, फिर वही हुआ जिसका था डर और ’द रन मशीन’

Vinod

Vinod

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025
0

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025
0

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
March 3, 2025
0

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
March 5, 2025
0

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

Next Post
कौन है वो ‘दिलरुबा’ जिसके साथ Virat Kohli ने 7 बार की छेड़छाड़, फिर वही हुआ जिसका था डर और ’द रन मशीन’

कौन है वो ‘दिलरुबा’ जिसके साथ Virat Kohli ने 7 बार की छेड़छाड़, फिर वही हुआ जिसका था डर और ’द रन मशीन’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP News

यूपी में बनने वाला है सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किस जिले को पहुंचेगा सीधा लाभ ?

September 28, 2025
Rajveer Jawanda

फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

September 28, 2025
Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

September 28, 2025
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version