Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

आज इसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे… Banda में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर बवाल, पुलिस पर पथराव और कांस्टेबल की जान लेने की कोशिश

बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर जाम के दौरान बवाल मच गया। पुलिस पर पथराव, हाथापाई और कांस्टेबल को डुबोकर मारने की कोशिश की गई। सात नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 7, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Banda
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हालात बेकाबू हो गए जब ग्रामीणों ने फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगाया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर भीड़ भड़क गई और पथराव कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी से हाथापाई हुई और उनका हाथ मरोड़ दिया गया। वहीं, कांस्टेबल सत्येंद्र को पकड़कर भीड़ ने पानी भरे ड्रम में डुबोकर मारने की कोशिश की और चिल्लाए — “आज इसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।” समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाई, लेकिन वह अचेत हो गया। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त फोर्स तैनात करनी पड़ी।

ग्रामीणों का ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक, पैलानी थाना क्षेत्र Banda के कुशवाहा डेरा में एक माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। ग्रामीणों की परेशानियों के बावजूद नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, जिससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम हमीरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर कील, लकड़ी और पेड़ की डालियां डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया। जाम की वजह से रोडवेज बस, निजी वाहन और यहां तक कि एंबुलेंस तक फंस गए। तेज धूप और गर्मी में महिलाएं व बच्चे घंटों तक परेशान रहे।

RELATED POSTS

Banda

सांप को चबाया, मां की चीख से बची जान: बांदा में नशे में युवक ने किया हैरान करने वाला कारनामा

July 16, 2025
Banda

Banda विधायक और SDM के बीच विवाद से यूपी की सियासत गरमाई, अखिलेश यादव और कांग्रेस ने साधा निशाना

June 25, 2025

पुलिस पर हमला और कांस्टेबल की जान लेने की कोशिश

जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। जैसे ही थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने लोगों से रास्ता खाली करने की अपील की, भीड़ उग्र हो गई। सरकार, बिजली विभाग Banda और Banda पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसी बीच पवन कुशवाहा, हरिशंकर, हरिओम, बउवा और पप्पू कुशवाहा समेत कुछ लोगों ने कांस्टेबल सत्येंद्र को पकड़ लिया और पानी भरे ड्रम में उसका सिर डुबो दिया। भीड़ में से आवाज आई — “आज इसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।” समय रहते पुलिसकर्मियों ने कांस्टेबल को बचा लिया, लेकिन वह बेहोश हो गया।

सरकारी गाड़ियां क्षतिग्रस्त, दर्ज हुआ मुकदमा

Banda पुलिस का कहना है कि पथराव में थाना की सरकारी गाड़ी व रोडवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई। इंस्पेक्टर के हाथ में चोट आई और कांस्टेबल सत्येंद्र के सिर, गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आईं। भीड़ लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आई थी। हालात बेकाबू होते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया गया।

एएसपी ने दी जानकारी, सात नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस

एएसपी शिवराज ने बताया कि जाम के दौरान शरारती तत्वों ने महिलाओं और बच्चों को आगे बैठाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। फिलहाल सात नामजद आरोपियों और 60 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, दंगा, सरकारी कार्य में बाधा समेत 12 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Lucknow में मायावती की बड़ी बैठक, आकाश आनंद और ससुर अशोक सिद्धार्थ नदारद, संगठन को लेकर उठे सवाल

Tags: Banda
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Banda

सांप को चबाया, मां की चीख से बची जान: बांदा में नशे में युवक ने किया हैरान करने वाला कारनामा

by Mayank Yadav
July 16, 2025

Banda News: उत्तर प्रदेश के Banda जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसने पूरे गांव को हिलाकर रख...

Banda

Banda विधायक और SDM के बीच विवाद से यूपी की सियासत गरमाई, अखिलेश यादव और कांग्रेस ने साधा निशाना

by Mayank Yadav
June 25, 2025

Banda MLA dispute: उत्तर प्रदेश के बांदा में भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी और Banda एसडीएम अमित शुक्ला के बीच हुए...

Banda

रिटायर दरोगा ने की अश्लील हरकत, गाल चूमे, कपड़े फाड़े, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

by Mayank Yadav
June 16, 2025

Banda harassment: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस महकमे से रिटायर एक दरोगा की शर्मनाक करतूत सामने आई है।...

Banda

Banda में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म; मुठभेड़ में गिरफ्तार

by Mayank Yadav
June 4, 2025

Banda Crime: बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ...

UAE में शहजादी खान को फांसी के बजए क्यों दी गई ‘तालिबानी’ मौत, पोल से सटाकर बांधे हाथ फिर युवती के दिल पर मारी गई गोली

UAE में शहजादी खान को फांसी के बजए क्यों दी गई ‘तालिबानी’ मौत, पोल से सटाकर बांधे हाथ फिर युवती के दिल पर मारी गई गोली

by Vinod
March 8, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली शहजादी खान को 15 फरवरी को अबू धाबी में सजा-ए-मौत...

Next Post
मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

Moradabad News

1 लाख में की कोर्ट मैरिज, लेकिन रास्ते में ही कार से भाग निकली दुल्हन!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version