Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

शादी का झांसा देकर नकली सिपाही ने 5 महिला सिपाहियों के साथ किया दुष्कर्म… बरेली का नटवरलाल गिरफ्तार

बरेली, उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को सिपाही बताया और कई महिला पुलिसकर्मियों को ठगी और दुष्कर्म का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 4, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Bareilly
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी सिपाही बने एक युवक ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुष्कर्म और लाखों रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फर्जी पुलिसकर्मी का शिकार बनीं पांच महिला सिपाही

Bareilly पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बरेली में कार्यरत एक महिला आरक्षी/पीड़िता ने 13 जुलाई को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी राजन वर्मा, निवासी ग्राम मिदनिया गढ़ी, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED POSTS

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

October 18, 2025
Bareilly

Bareilly में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर पर बवाल: इमरान मसूद ने योगी सरकार पर साधा निशाना, चुनावी सियासत में भड़की आग

October 5, 2025

लखीमपुर खीरी से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा

पूछताछ के दौरान राजन वर्मा ने बताया कि उसने लखीमपुर खीरी में पेठा बनाने की फैक्ट्री लगाई थी और वह अयोध्या में सप्लाई करता था। अयोध्या में उसकी मुलाकात सुनील गुप्ता नामक एक पुलिसकर्मी से हुई, जिसने अपने आप को एसओजी में कार्यरत बताया। सुनील गुप्ता ने वर्मा को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। सुनील गुप्ता के साथ रहकर वर्मा ने पुलिस की कार्यशैली के बारे में बहुत कुछ सीखा।

पहली शादी से सामने आई सच्चाई

वर्मा ने अपने आपको पुलिसकर्मी बताते हुए लखीमपुर खीरी की एक महिला सिपाही से शादी कर ली। जब महिला को पता चला कि वर्मा केवल आठवीं पास है और बेरोजगार है, तो उसने उससे दूरी बना ली। इसके बाद वर्मा ने बरेली की एक अन्य महिला सिपाही को अपना शिकार बनाया।

Bareilly की महिला आरक्षी से धोखाधड़ी

बरेली में तैनात महिला आरक्षी को वर्मा ने अपने विश्वास में लेकर शादी का झांसा दिया और उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही उसने महिला आरक्षी को लखनऊ में प्लॉट लेने के लिए 6 लाख 30 हजार रुपये का पर्सनल लोन लेने के लिए मजबूर किया और समय-समय पर उससे पैसे ऐंठता रहा।

असली पहचान उजागर होने पर गिरफ्तारी

जब Bareilly की महिला सिपाही को वर्मा की असली पहचान का पता चला, तो उसने कोतवाली थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार करने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की और मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या सपा सरकार में गोरखपुर की ओर होगा बुलडोज़र का मुंह?

कई जनपदों में फैला फर्जीवाड़ा

Bareilly पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि राजन वर्मा ने अपनी झूठी पहचान के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कई महिला सिपाहियों से दोस्ती की। उसने पुलिस की वेबसाइट से सजातीय नाम वाली महिला आरक्षियों की पहचान कर उनसे संपर्क साधा।

पुलिस की सख्ती के बाद गिरफ्तारी

कोतवाली प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी पांच महिला सिपाहियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है और 1.70 करोड़ रुपये जुए में हार चुका है। वर्मा को सेटेलाइट के जरिए ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया, जहां वह किसी से मिलने आया था।

 

Tags: Bareillyfake constablerape
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
October 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Bareilly

Bareilly में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर पर बवाल: इमरान मसूद ने योगी सरकार पर साधा निशाना, चुनावी सियासत में भड़की आग

by Mayank Yadav
October 5, 2025

Bareilly violence: बरेली का ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में तूफान बन गया है। कांग्रेस सांसद...

Bareilly Maulana Tauqeer Raza bulldozer

Bareilly bulldozer और बिजली छापे का डबल धमाका, मौलाना तौकीर रजा के करीबी फंस गए!

by Mayank Yadav
October 5, 2025

Bareilly Maulana Tauqeer Raza bulldozer: बरेली में जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद विवाद के बाद लगातार प्रशासन...

Bareilly

Bareilly में बवाल! तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार, रिजॉर्ट सील – बुलडोजर ने मचाया कहर

by Mayank Yadav
September 30, 2025

Bareilly violence: बरेली में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा...

Bareilly

विश्वास का हनन: Bareilly में इमाम ने किया युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण

by Mayank Yadav
September 17, 2025

Bareilly sexual harassment: एक दिल दहला देने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक इमाम को एक...

Next Post
Diabetes

सावधान! Diabetes के मरीज हो तो गलती से भी सुबह ना खाए ये चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Haryana

चौटाला परिवार और कांग्रेस के लिए सियासी चुनौती, मिर्चपुर कांड से लेकर महिला अपराध तक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version