लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में मेरठ की मुस्कान की तरह एक मामला सामने आया है। यहां 62 साल के डॉक्टर पति की 58 वर्ष की पत्नी का बिजली मिस्त्री से नैन मटक्का हो गया। बेवफा बीवी अपने जवान प्रेमी के साथ शादी करने के सपने बुनने लगी। प्रेमी भी अधैड़ लैला की मांग में सिंदूर भरने को राजी हो गया। दोनों की प्रेम कहानी में महिला का पति रोड़ा बन रहा था। ऐसे में दोनों ने डॉक्टर के रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। रात को महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर चाकू दिखाकर कागज पर साइन कराए। चाकू तैयार थी और कत्ल भी होना तय था। तभी महिला के प्रेमी को शराब की तलब लगी। उसने प्रेमिका से शराब मांगी। लैला ने उसे शराब पिला दी। प्रेमी नशे में टुल हो गया। तभी डॉक्टर साहब किसी तरह घर से बाहर आए और मदद मांगी। पड़ोसियों के आने के बाद डॉक्टर की जान बच गई।
यह पूरी घटना बरेली के सुभाषनगर की है। यहां एक रिटायर्ड आई स्पेशलिस्ट रहते हैं। उनका आरोप है कि 28 अक्टूबर को उनकी पत्नी शखि (57) ने अपने प्रेमी सौरभ सक्सेना (45) के साथ मिलकर उनकी हत्या की कोशिश की। उनके मुताबिक, पत्नी ने उन्हें दूध में नींद की गोलियां पिला दीं। जब वह बेहोश हो गए तो शिखा और सौरभ ने उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। जब वह होश में आए तो उनके सीने पर चाकू रखकर धमकाया और चेकबुक और दूसरे दस्तावेजों पर साइन करा लिए। इस दौरान शराब पीने के आदी सौरभ ने घर में रखी शराब की अधिक मात्रा में पीली। नशा इतना ज्यादा हो गया कि वह डॉक्टर का गला घोंटने की कोशशि करने में खुद बेहोश हो गया और नीचे गिर गया। इस बीच डॉक्टर की पत्नी बाथरूम में चली गई। मौका पाकर डॉक्टर साहब किसी तरह से रस्सी खोलकर घर के बाहर आ गए और मदद मांगी।
डॉक्टर की आजाज को सुनकर पड़ोसी आ गए। डॉक्टर ने पूरी घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसी डॉक्टर की बीवी और उसके प्रेमी को पकड़ पाते, उससे पहले दोनों भागने में कामयाब रहे। डॉक्टर तत्काल पुलिस के पास गए। पुलिस ने केस दर्ज किया और डॉक्टर को लेकर उनके घर पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो पाया कि आरोपियों ने घर के सीसीटीवी बंद कर रखे थे। लेकिन पड़ोस में लगे कैमरों से काफी सबूत मिले हैं। बहरहाल, अब पुलिस डॉक्टर साहब की पत्नी और प्रेमी को तलाश कर रही है। पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि पत्नी का उसके प्रेमी के साथ पिछले लगभग 4 वर्षों से चक्कर चल रहा है। इस बात को लेकर पहले शक हुआ था, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया। कुछ समय पहले हकीकत सामने आई तो हैरान रह गए। डॉक्टर ने बताया कि मैंने पत्नी को समझाया। उम्र का हवाला दिया, लेकिन उसके सिर पर इश्क का भूत सवार था।
डॉक्टर ने बताया कि मैंने पत्नी के घर से बाहर जानें पर रोक लगा दी। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या की साजिश रच दी। डॉक्टर ने बताया कि अगर पत्नी का प्रेमी शराब नहीं पिता तो दोनों मिलकर मेरा मर्डर कर देते। शराब का नशा ज्यादा होने के चलते पत्नी का प्रेमी बेहोश हो गया और मुझे भागने का मौका मिल गया। मामले पर एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे ही कार्रवाई की जाएगी। मामला शहर की हाई प्रोफाइल फैमिली से जुड़ा होने की वजह से अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। फिलहाल आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।










