Site icon News1India

बरेली में पुलिस मुठभेड़ में 3 गोतस्कर समेत 6 बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग के बाद 3 को गोली मारकर पकड़ा

Bareilly

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पहली मुठभेड़ शनिवार देर रात फतेहगंज पूर्वी इलाके में हुई, जहां पुलिस ने तीन गोतस्करों को पकड़ा। इसके दो घंटे बाद, दूसरी मुठभेड़ आंवला इलाके में हुई, जिसमें तीन और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस मुठभेड़ में 3 गोतस्कर समेत 6 गिरफ्तार

इन बदमाशों के खिलाफ बरेली (Bareilly News) के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में संजय यादव, राहुल यादव और उस्मान शामिल हैं।

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात एनकाउंटर के बाद जिन तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया है, उनमें से दो को पैर में गोली लगी है, जबकि तीसरे को भागते समय पकड़ा गया। पुलिस ने आलम, आरिफ और अशफाक को हिरासत में लिया है। इस गैंग के दो अन्य सदस्य जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक ऑटो, रस्सी, तमंचे, चाकू और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े: सुल्तानपुर ज्वैलर्स लूटकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एसटीएफ की कार्रवाई में एक की मौत

क्या था पूरा मामला?

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह गैंग ग्रामीण इलाकों में दिन के समय रेकी कर रात में गौवंश का कटान करता था, और फिर मीट को ऑटो में लाकर मीट की दुकानों पर बेच देता था। इस गिरोह में उत्तराखंड का एक युवक भी शामिल है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

शनिवार देर रात फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सूचना मिली कि चीनी मिल के पास ढाबे के पीछे कुछ संदिग्ध लोग हैं। जब पुलिस वहां पहुंची, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे एक सिपाही बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो को पैर में गोली लगी और तीसरे को भागते समय पकड़ लिया गया।

Exit mobile version