Site icon News1India

Bareilly News: लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी को चप्पल से पिटवाकर पंचायत ने छोड़ा

Bareilly News

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने एक व्यक्ति को युवती की तस्वीर एडिट कर वायरल करने के आरोप (Bareilly News) में चप्पलों से पीटने की सजा देकर मामला सुलझा लिया।

हालांकि, बरेली के पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस के पास इस घटना की कोई सूचना नहीं है, लेकिन जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि लड़की की मां ने आरोपी को चप्पलों से पीटने की सजा की मांग की थी।

परिजन ने पंचायत में की शिकायत

सूत्रों के अनुसार, युवक ने चोरी किए गए मोबाइल से युवती की तस्वीर एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे तस्वीरें वायरल हो गईं। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पंचायत में की, जिसने आरोपी को चप्पलों से पीटने की सजा देकर मामला निपटाने का निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि पंचायत के फैसले के बाद पीड़िता की मां ने युवक को चप्पलों से पीटा। पंचायत का कहना था कि अगर मामला पुलिस तक पहुंचा, तो युवक का भविष्य खराब हो सकता है, इसलिए उसे चप्पलों से पिटवाकर मामला सुलझा दिया गया।

यह भी पढ़े: जीवन में है मंगल दोष तो तुरंत अपनाएं ये खास उपाय, बदल देंगे आपकी पूरी किस्मत!

आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के निवासी

नवाबगंज की ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार ने मंगलवार को बताया कि उनके ब्लॉक के हरदुआ गांव में एक घटना घटी थी, जिसमें एक युवक ने गांव की एक लड़की की आपत्तिजनक और एडिट की हुई तस्वीरें सार्वजनिक कर दी थीं।

गंगवार ने कहा कि पंचायत ने युवक के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समझौता कर दिया था, लेकिन लड़की की मां ने शर्त रखी कि जब तक वह युवक को चप्पलों से नहीं पीटेगी, उसे माफ नहीं करेगी। इसके बाद, लड़की की मां ने युवक को चप्पलों से पीटा था।

Exit mobile version