शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ‘बाघ मित्र’ प्रोजेक्ट की शानदार सफलता, अब अन्य राज्यों में भी होगा लागू

वन्य जीव-इंसानी संघर्ष को रोकने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) में शुरू किया गया 'बाघ मित्र' प्रोजेक्ट शानदार परिणाम दे रहा है।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 25, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, बरेली
Pilibhit News
Share on FacebookShare on Twitter
Pilibhit News: वन्य जीव-इंसानी संघर्ष को रोकने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) में शुरू किया गया ‘बाघ मित्र’ प्रोजेक्ट शानदार परिणाम दे रहा है। इस परियोजना के तहत जागरूक युवाओं को वन्य जीव संरक्षण में शामिल किया गया है जिससे न केवल इंसान-वन्य जीव संघर्ष में कमी आई है बल्कि जंगल में आग की घटनाओं पर भी नियंत्रण पाया गया है। इसकी सफलता को देखते हुए देश के अन्य संरक्षित वन क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जा रहा है। बिजनौर के अमानगढ़ जंगल में इसी मॉडल के आधार पर ‘तेंदुआ मित्र’ कार्यक्रम भी शुरू किया गया है।

बाघ मित्र परियोजना की सफलता

पीलीभीत टाइगर रिजर्व को 9 जून 2014 को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला था। उस समय बाघ-इंसानी संघर्ष की घटनाएं आम थीं। बाघ अक्सर भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच जाते थे जिससे दहशत का माहौल बन जाता था। इस समस्या से निपटने के लिए पीटीआर और विश्व प्रकृति निधि (WWF) ने मिलकर ‘बाघ मित्र’ परियोजना शुरू की।

इस प्रोजेक्ट के तहत वन क्षेत्र से सटे गांवों के युवाओं को प्रशिक्षित किया गया जिससे वे बाघों के व्यवहार को समझ सकें और उनके पदचिह्न पहचान कर सही समय पर उचित कदम उठा सकें। इस पहल के शुरू होने के बाद से वन्य जीव-इंसानी संघर्ष की घटनाओं में काफी गिरावट आई है। पहले बाघ मित्रों की संख्या 60 थी लेकिन इसकी सफलता को देखते हुए इसे बढ़ाकर 110 कर दिया गया है।

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

जनवरी 21, 2026

यह भी पढ़े: इजराइल, जर्मनी और जापान में नौकरी का सुनहरा अवसर, जानें कैसे करें आवेदन

पीटीआर मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान

पीलीभीत (Pilibhit News) टाइगर रिजर्व मॉडल की सफलता को देखते हुए अन्य राज्यों में भी इसे अपनाया जा रहा है। बिजनौर के अमानगढ़, राजस्थान के रणथंभौर और बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पीलीभीत की विशेषज्ञ टीमों को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया है। अमानगढ़ में ‘तेंदुआ मित्र’ कार्यक्रम भी पीलीभीत के इसी मॉडल से प्रेरित होकर शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी इस मॉडल की प्रशंसा की है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसकी सराहना की है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्य जीव संरक्षण के प्रभावशाली नतीजे

पीटीआर में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 2012 में यहां केवल 14 बाघ थे, जो 2014 में बढ़कर 27 हो गए। टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई और मौजूदा समय में 100 से अधिक बाघ पीटीआर में मौजूद हैं। इसके अलावा तेंदुआ, बारहसिंगा, साम्भर, रीछ, उड़न लोमड़ी, मगरमच्छ और घड़ियाल भी यहां पाए जाते हैं।

वन्य जीवों के लिए पीलीभीत (Pilibhit News) टाइगर रिजर्व का माहौल इतना अनुकूल है कि नेपाल से हाथियों के झुंड भी अक्सर यहां आ जाते हैं। इस परियोजना के सकारात्मक प्रभावों के चलते पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। पीटीआर का बाघ मित्र मॉडल वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में एक सफल उदाहरण बन चुका है और यह अन्य संरक्षित वन क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन रहा है।

Tags: BareillyPilibhit NewsPTR
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
CM Yogi

सुअरों और गिद्दों को जो दिखा.. वो ही महाकुंभ में देखा, विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

Shahid Kapoor film journey

Birthday special : एड और बैकग्राउंड डांसर से की शुरुआत, 6 फ्लॉप फिल्मों के बाद बदली इस अभिनेता की किस्मत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist