Site icon News1India

बरेली जनपद में रामगंगा नदी में नहाने गए डूब कर मरने वाले बच्चों की संख्या हुई चार

थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम गौसपुर के पास राम गंगा नदी में चार बच्चे डूबे थे, जिसमें 3 की मौत हुई थी। एक बच्चे को गोताखोरों ने जिंदा बाहर निकाला था। बच्चे का भमोरा के सीएचसी में उपचार चल रहा है। वहीं थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में 2 बच्चों के डूबे जाने की खबर सामने आई है।

पीएम के लिए भेजा शव

आपको बता दें, इस दौरान एक बच्चे की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बच्चे को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मचा। इसके साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version