• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 24, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home धर्म

Religious News : चुपचाप दान करना क्यों माना जाता है सबसे बड़ा दान जानिए क्या देने से मिलता है पुण्य, सुख और समृद्धि

गुप्त दान सबसे श्रेष्ठ दान माना जाता है। बिना बताए किया गया यह दान न सिर्फ पुण्य देता है, बल्कि आर्थिक स्थिति को भी सुधारता है। खास चीजों का गुप्त दान समृद्धि की ओर ले जाता है।

by SYED BUSHRA
April 17, 2025
in धर्म
0
benefits of gupt daan in hinduism
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Benefits of gupt daan हिंदू धर्म में दान करने की परंपरा बहुत पुरानी है। लेकिन जब बात गुप्त दान की आती है, तो इसे सबसे श्रेष्ठ और पुण्य देने वाला दान माना जाता है। गुप्त दान का मतलब होता है ऐसा दान जो बिना किसी को बताए किया जाए। यानी ना तो दान देने से पहले किसी को बताया जाए और ना बाद में। इसे ‘महा दान’ का दर्जा मिला हुआ है।

ज्योतिष शास्त्र में भी गुप्त दान को बहुत खास माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इंसान कुछ विशेष चीजों का गुप्त रूप से दान करे, तो उसकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आता है। यहां तक कि एक सामान्य व्यक्ति भी धीरे-धीरे समृद्धि की ओर बढ़ने लगता है।

Related posts

Today’s Horoscope:ग्रह-नक्षत्रों की चाल से हमें क्या मिला है संकेत जानिए कैसी रहेगी आज के दिन की दिशा और दशा

Today’s Horoscope:ग्रह-नक्षत्रों की चाल से हमें क्या मिला है संकेत जानिए कैसी रहेगी आज के दिन की दिशा और दशा

September 23, 2025
vishwakarma puja benefits and timing

Vishwakarma Puja 2025: दुनिया के पहले इंजीनियर और वास्तुकार, सृष्टि, मंदिरों, पुलों, शस्त्रों और यंत्रों के रचनाकार की जयंती

September 17, 2025

क्या होता है गुप्त दान?

गुप्त दान मतलब ऐसा दान जिसमें कोई दिखावा या प्रचार न हो। इसमें दान देने की बात सिर्फ दाता तक ही सीमित रहती है। शास्त्रों में यहां तक कहा गया है कि अगर आप दाएं हाथ से दान दें, तो बाएं हाथ को भी पता नहीं चलना चाहिए। यानी पूरी तरह से गोपनीयता रखी जाए।

 इन चीजों का करें गुप्त दान

पूजा का आसन:अगर आप मंदिर में जाकर किसी पूजा करने वाले के लिए चुपचाप एक नया आसन रख देते हैं, तो जितने लोग उस पर बैठकर पूजा करेंगे, उसका पुण्य आपको भी मिलेगा।

नमक: किसी लंगर या भंडारे में नमक का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। नमक सस्ता होने के बावजूद इसके दान से घर में बरकत आती है। इसे गुप्त रूप से मंदिर या किसी जरूरतमंद को दिया जा सकता है।

माचिस: अगर आपके जीवन में तकलीफें चल रही हैं, तो मंगलवार के दिन मंदिर में कुछ माचिस की डिब्बियां रख आइए। यह छोटा-सा गुप्त दान आपके जीवन से परेशानियों को कम कर सकता है।

तांबे का लोटा या जल पात्र: शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए जरूरी तांबे का लोटा या बर्तन आप मंदिर में चुपचाप रख सकते हैं। यह दान लंबे समय तक पुण्य देता है और आपकी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाता है।

 वस्त्र और कंबल: सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को बिना बताए कपड़े और कंबल देना पुण्य का काम है। इससे राहु-केतु के दोष भी शांत होते हैं।

 किताबें या शिक्षा सामग्री: बच्चों या जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा का सामान देना लक्ष्मी की विशेष कृपा दिला सकता है।

अन्न दान: गुप्त रूप से भोजन या अन्न का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और धन का आगमन बना रहता है।

गुप्त दान क्यों है इतना असरदार

गुप्त दान करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें कोई अहंकार या दिखावा नहीं होता। दान का असली मतलब ही तब पूरा होता है जब वह निस्वार्थ भाव से किया जाए। ऐसे दान से पुण्य तो मिलता ही है, साथ ही मन में भी संतोष और शांति आती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: hindu dharma tipsspiritual wealth remedies
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Birthday special : बॉलीवुड की ‘वैंप क्वीन’ की अनसुनी कहानी, जिसने अपनी एक्टिंग से नेगेटिव किरदारों को भी बना दिया यादगार

Next Post

मिलिए ग्रहों के ‘राजकुमार’ से, जिनके प्रसन्न होने पर धन-दौलत से भर जाती है तिजोरी

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
मिलिए ग्रहों के ‘राजकुमार’ से, जिनके प्रसन्न होने पर धन-दौलत से भर जाती है तिजोरी

मिलिए ग्रहों के ‘राजकुमार’ से, जिनके प्रसन्न होने पर धन-दौलत से भर जाती है तिजोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Saharanpur

क्या औरतों की आज़ादी मोल-भाव का मुद्दा है? मौलाना के बयान पर उठा सवाल

September 24, 2025
Zoho

भारत के रेलमंत्री करते हैं प्लेटफॉर्म Zoho का इस्तेमाल, जानें कैसे माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को भी देता है मात…

September 24, 2025
71st National Awards

71st National Award : फंग्शन में छाई शाहरुख, रानी और विक्रांत की तिकड़ी, क्यूट मोमेंट्स पर फैंस का आया दिल

September 24, 2025
Kabul Kid Reaches Delhi Airport

Space for Plane Tyre: प्लेन के टायर के पास क्यों छोड़ी जाती है जगह? जिसमें बैठ काबुल से दिल्ली कौन आ गया था

September 24, 2025
Ladakh

‘थ्री इडियट्स’ का आंदोलन बना ‘GenZ क्रांति’, लेह में हिंसा का तांडव: क्या भारत में भी अब शुरू होगा युवा विद्रोह?

September 24, 2025
UP News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

September 24, 2025
Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
UP News

UP News : मेरठ में नर्स पर एसिड अटैक, किशोर ने ड्यूटी जाते समय फेंका तेजाब, दिल्ली रेफर

September 24, 2025
Delhi Metro

Delhi Metro: मेट्रो में रील और डांस वीडियो शूटिंग करने वालों पर नकेल, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

September 24, 2025
India Pakistan Asia Cup Clash News

ASIA CUP 2025: क्या फाइनल में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते है जानिए क्या कहते है समीकरण

September 24, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version