Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बेंगलुरु भगदड़ मामले पर बड़ा एक्शन, RCB समेत इन 3 के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने दर्ज की FIR

भगदड़ मामले पर कर्नाटक पुलिस ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vinod by Vinod
June 5, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल सीजन 2025 का खिताब जीतने वाली आरसीबी और टीम के ऑनर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जीत के बाद विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मामले पर पुलिस की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। कर्नाटक पुलिस ने बृहस्पतिवार को रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन तीनों संस्थानों पर विक्ट्री परेड के दौरान आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

दरअसल, 3 जून को रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल के बाद ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। आईपीएल खिताब जीतने पर बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन किया था। पहले राज्य सरकार ने विधानसभा परिसर में सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया। इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम में हुआ। इससे पहले ही स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

RELATED POSTS

RCB

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन 3 स्टार खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले खाली होगा बड़ा बजट

November 12, 2025
बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

June 5, 2025

भगदड़ के बाद देश में कर्नाटक सरकार और पुलिस के खिलाफ बीजेपी ने हल्लाबोल दिया। जिसके चलते कर्नाटक पुलिस ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु, डीएन इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर में आरोप लगाया कि आपराधिक लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने धारा 105, 125 (1)(2), 132, 121/1 और 190 त्/ू 3(5) में केस दर्ज किया है। इसके तहत किसी सार्वजनिक आयोजन में सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही, क्राउड मिस-मैनेजमेंट और लोगों की जान जोखिम में डालने जैसे अपराध शामिल हैं।

उधर, इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। एक्टिंग चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव और जस्टिस सी एम जोशी बेंच ने राज्य सरकार को हादसे पर स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने को कहा है। हाईकोर्ट की बेंच ने पूछा, ’मान लीजिए अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता है, तो आपके पास कोई ‘एसओपी’ है?। क्या कोई गाड़ी है, जो ऐसी घटना होने पर तुरंत मिल सके। घायलों को किस अस्पताल में ले जाया जाएगा?। यह सब एसओपी में शामिल किया जाना चाहिए। इस पर कर्नाटक सरकार के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि यह भविष्य की बात है। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है और वह एसओपी तैयार करेगी। अब अगली सुनवाई 10 जून को होगी।

बेंगलुरु हादसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का प्रबंधन भी जांच के दायरे मे आ गया है। दरअसल, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के कुछ घंटे पहले आरसीबी के सोशल मीडिया अकाउंट से विक्ट्री जुलूस का ऐलान किया गया था। उधर, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सीनियर अफसरों के रोल को भी जांचा जाएगा। कर्नाटक पुलिस और मजिस्ट्रेड एक्वांरी पैनल इसकी जांच करेगा। कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा, ’मुख्यमंत्री ने इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जब रिपोर्ट आएगी, तो जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कर्नाटक में बेंगलुरु भगदड़ मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कब्बन पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी कर्नाटक के युवा अध्यक्ष लोहीत हनुमनपुरा ने भी पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और चिन्नास्वामी स्टेडियम के सीईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी लोग आरसीबी की आईपीएल में एंट्री पर रोक लगाए जानें की मांग कर रहे हैं।

Tags: Bangalore stampede caseFIR on RCBRCBRCB Victory Parade
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

RCB

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन 3 स्टार खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले खाली होगा बड़ा बजट

by Mayank Yadav
November 12, 2025

RCB released players: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जिसने आखिरकार IPL 2025 में अपना 18 साल का लंबा इंतजार खत्म कर...

बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

by Vinod
June 5, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Bengaluru Stampede  कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की विक्ट्री परेड के...

Bengaluru stampede Tragedy : जश्न में मचा मातम,प्रधानमंत्री मोदी ,राष्ट्रपति मुर्मू विराट और कोहली ने जताया दुख

Bengaluru stampede Tragedy : जश्न में मचा मातम,प्रधानमंत्री मोदी ,राष्ट्रपति मुर्मू विराट और कोहली ने जताया दुख

by SYED BUSHRA
June 5, 2025

RCB Victory Parade Tragedy in Bengaluru,बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न...

IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शुरू होने से लेकर विराट कोहली एंड कंपनी की...

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से...

Next Post
Bengaluru Stampede

बेंगलुरु भगदड़ की जांच अब CID के हवाले, 15 दिन देगी रिपोर्ट , सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Sara Ali Khan

पापा और करीना को मानती हैं 'पावर कपल', सारा ने फिल्म प्रमोशन के समय कही दिल छू लेने वाली बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version