Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

Bhagwant Mann’s Oath Ceremony: भगवंत मान सिंह लेंगे आज सीएम पद की शपथ

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 16, 2022
in चुनाव, पंजाब, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bhagwant Mann’s Oath Ceremony: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक बार फिर सभी को चौंका दिया. पार्टी ने भगवंत मान के चेहरे पर चुनाव लड़ा और 117 सीटों में से 92 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद अब भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. शपथ ग्रहण से पहले भावी सीएम भगवंत मान ने एक ट्वीट भी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि आज उनके साथ पूरा पंजाब शपथ लेगा. साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है।

भगवंत मान बोले – पूरा पंजाब लेगा शपथ
भगवंत मान अगले कुछ ही घंटों में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. शपथ लेने से पहले भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है. शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा. शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं।

RELATED POSTS

No Content Available

सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा।

शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं।

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 16, 2022

अरविंद केजरीवाल ने भी किया ट्वीट
भगवंत मान के अलावा दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी शपथ ग्रहण को लेकर ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने बताया कि वो पंजाब के लिए रवाना हो चुके हैं. केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि, “आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है. नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा. उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।

आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा।

उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ के लिए रवाना हो गया हूँ।

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 16, 2022

बता दें कि भगवंत मान पंजाब के 17वें सीएम के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां को चुना. जहां वो हजारों लोगों की मौजूदगी में शपथ लेंगे. इस दौरान पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद होंगे. भगवंत मान के समर्थक पीली पगड़ी पहनकर समारोह स्थल पर पहुंच रहे हैं।

Tags: Bhagwant Mann life biographybhagwant mann singh newsBhagwant Mann swearing-in ceremony LIVE UpdatesBhagwant Mann To Take Oath Today As Punjab CM AtBhagwant Mann's Oath As Punjab Chief Minister Todayभगवंत मान सिंह लेंगे आज सीएम पद की शपथ
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

COVID-19 Vaccination: 12 से 14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन आज से शुरू

Child Vaccination: पाीएम मोदी की अपील- सभी योग्य लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version