Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

आज लेबर यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से कौन से सेक्टरों में कामकाज रहेगा ठप ,क्या डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

9 जुलाई को देशभर के बैंक, बीमा और पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों की हड़ताल से इन सेवाओं में रुकावट रहेगी। सरकार की नीतियों के विरोध में बुलाई गई इस हड़ताल में कई सेक्टरों के 30 करोड़ लोग शामिल होंगे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 9, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bharat band Strike on 9 July: अगर आज आप को बैंक, पोस्ट ऑफिस या बीमा से जुड़ा कोई जरूरी काम करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बुधवार, 9 जुलाई को देशभर में बैंकों और कई सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। बीमा कंपनियों और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी भी इस दिन काम पर नहीं आएंगे। दरअसल, 9 जुलाई को देशभर के करीब 30 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

क्यों हो रही है हड़ताल?

ये हड़ताल सरकार की कुछ नीतियों के खिलाफ बुलाई गई है। कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है और कॉरपोरेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाले फैसले ले रही है। यूनियनों ने कहा है कि सरकार उनकी 17 मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही, इसलिए उन्हें हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा है।

RELATED POSTS

Bharat Bandh 2025

Bharat Bandh 2025 9 जुलाई: यूपी में बैंकिंग, बिजली, और परिवहन पर भारी असर, विपक्ष और किसान संगठनों का समर्थन

July 8, 2025

कौन-कौन सी यूनियनें शामिल हैं?

इस हड़ताल में देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों और उनके साथ जुड़े संगठन शामिल हैं। इनमें AITUC, HMS, CITU, INTUC, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF और UTUC जैसे संगठन शामिल हैं। साथ ही बैंकिंग सेक्टर से अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघ (BEFI) और बंगाल प्रांतीय बैंक कर्मचारी संघ भी इस हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा बीमा, कोल माइनिंग, पोस्टल, स्टेट ट्रांसपोर्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे।

किन-किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर?

9 जुलाई को कई अहम सेक्टरों में कामकाज ठप रहेगा। इनमें शामिल हैं।

बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर

बीमा कंपनियां

पोस्ट ऑफिस

कोयला खदान और फैक्ट्रियां

स्टेट ट्रांसपोर्ट (राज्य परिवहन सेवाएं)

पब्लिक सेक्टर कंपनियां

इस हड़ताल के चलते बैंक में कैश निकासी, चेक क्लियरेंस और ग्राहक सेवा जैसी चीजों में परेशानी होगी। बीमा कंपनियों के दफ्तर भी बंद रहेंगे, जिससे पॉलिसी से जुड़े काम अटक सकते हैं।

क्या-क्या खुले रहेंगे?

हालांकि जरूरी सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और मार्केट खुले रहेंगे। निजी दफ्तर, मॉल और बाजार भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग या डिजिटल पेमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं तो राहत की बात है कि ये सेवाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी।

क्या करें?

अगर आपको बैंक से पैसे निकालने, चेक जमा करने या कोई जरूरी फॉर्म भरने का काम करना है तो उसे 9 जुलाई से पहले पूरा कर लें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Tags: Bharat Bandh 2025Nationwide Strike Updates
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Bharat Bandh 2025

Bharat Bandh 2025 9 जुलाई: यूपी में बैंकिंग, बिजली, और परिवहन पर भारी असर, विपक्ष और किसान संगठनों का समर्थन

by Mayank Yadav
July 8, 2025

Bharat Bandh 2025: 9 जुलाई 2025 को भारत बंद के आह्वान पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में व्यापक प्रभाव...

Next Post
Delhi

तेज धूप के बाद फिर बदला दिल्ली का मौसम, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

CM Yogi

CM Yogi ने निभाया वादा: महाकुंभ ड्यूटी वाले 25 हजार परिवहन कर्मियों को मिला 10-10 हजार का बोनस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version