Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home बड़ी खबर

Bhopal: CM शिवराज गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में पर्यावरण-संरक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

Web Desk by Web Desk
October 26, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। मप्र में आज (बुधवार को) गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में पर्यावरण-संरक्षण पर आयोजित कार्यक्रम होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जन-भागीदारी से पौध-रोपण, जल-संरक्षण और सस्टेनेबल ग्रीन साइट्स पर गतिविधियाँ होंगी।

जनसम्पर्क अधिकारी संदीप कपूर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान अंकुर अभियान के प्रतिभागियों से संवाद भी करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सभी जिले वर्चुअली जुड़ेंगे। जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में पर्यवारण प्रेमी, पर्यावरणविद और अंकुर अभियान के प्रतिभागी शामिल होंगे। गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में सभी जिलों में होने वाले कार्यक्रमों का समन्वय मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है।

RELATED POSTS

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

September 8, 2025
Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

September 8, 2025

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान ने 22 अक्टूबर को प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा था कि गोवर्धन पूजा का पर्व सार्वजनिक रूप से मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा सही अर्थों में पर्यावरण और प्रकृति की पूजा है, इसका आरंभ भगवान श्री कृष्ण ने किया था। उन्होंने बृजवासियों से कहा था कि गोवर्धन पर्वत गायों को घास देता है, पर्वत पर लगे पेड़ों के फलों का उपयोग किया जाता है और पर्वत के जंगल लोगों को जीवन देते हैं। इसलिए यदि बृजवासियों को पूजा करना है तो गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाए। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा शुरू की गई परंपरा आज तक भारत में जारी है। गोवर्धन पूजा का अर्थ पर्यावरण की रक्षा करना है, जो आज बहुत प्रासंगिक हो गई है। गोवर्धन पूजा पर्यावरणविदों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ की जाएगी। प्रकृति की पूजा और संरक्षण ही धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित छोड़ सकती है। इसी उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में प्रकृति प्रेमियों के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा।

Tags: BhopalBhopal NewsCM Shivraj Singh ChouhanNews1India
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025
0

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025
0

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

कौन है वो रहस्यमयी जानवर, जो आता है और काटकर हो जाता गुम, अब तक 6 लोगों को मार चुका है लिंबई का ‘एलियन’

कौन है वो रहस्यमयी जानवर, जो आता है और काटकर हो जाता गुम, अब तक 6 लोगों को मार चुका है लिंबई का ‘एलियन’

by Vinod
June 4, 2025
0

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। वह अचानक प्रकट होता है, पर दिखता नहीं। हां रहस्यमी कातिल की आहट जरूर सुनाई देती है।...

PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

by Vinod
May 31, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। पाकिस्तान...

Bhopal News

बाथरूम का बहाना कर की शर्मनाक हरकत, ऑटो ड्राइवर ने अंधेरे में महिला के सामने अश्लीलता की सारी हदें पार

by Gulshan
April 30, 2025
0

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन...

Next Post

Rishi Sunak: प्रधानमंत्री सुनक ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात, रूस ने कहा- ब्रिटेन से बेहतर संबंधों की उम्मीद नहीं

Mallikarjun Kharge: सोनिया-राहुल गांधी की मौजूदगी में खड़गे ने संभाली Congress की कमान, बोले- आज मजदूर का बेटा अध्‍यक्ष बन गया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version