Uttarakhand: उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 पहाड़ की चोटी पर बर्फीले तूफान में 29 पर्वतारोहियों के फंसे होने की खबर आई है। एक तरफ जहां तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था, वहीं उत्तरकाशी में 29 पर्वतारोही हिमस्खलन में फस गए है। जिसके चलते सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से मदद मांगी है। उन्होंने पर्वतारोहियों को सकुशल निकालने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायु सेना की मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि ‘द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।’
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना है।’
उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मामले पर बात कर के रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने के लिए अनुरोध किया है, जिसके चलते उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने के लिए कहा है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।