Site icon News1India

रायपुर: गौशाला को लेकर चल रहे विवादो पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

रायपुर। राजधानी के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शुक्रवार रात गौठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक गौठान समिति का अध्यक्ष है। लोगों ने शनिवार सुबह शव को लटकते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के आमदी गांव की है। यहां गौठान में पवन कुमार निषाद (45) ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की है। मृतक आमदी गांव के गौठान समिति अध्यक्ष है। मृतक पवन कुमार के पिता गंगू राम निषाद की कुछ ही दिन पहले हत्या हुई थी। पुलिस पवन को पूछताछ के लिए थाना लेकर गई थी। थाना से आने के बाद रात में फांसी लगा लिया है। बताया जा रहा है कि गांव में गौठान को लेकर विवाद चल रहा था।

Exit mobile version