Site icon News1India

साहब दबाकर कर रहे लूटमार, वाहन काटने वालों को लगभग 04 दिन थाने पर बिठा लेन देन कर 151 में किया दाखिल

गौतमबुद्धनगर/ललित पंडित: वाहन चोरों के आतंक से जनपद पुलिस ही नही बल्कि अधिकारीगण भी परेशान है। रोज रोज हो रही वाहन चोरी की घटनाएं पुलिस विभाग के लिए सरदर्द बनी हुई है। जहां जनपद की पुलिस ऐसे अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन रात लगी हुई है वही दूसरी तरफ एक एसएचओ साहब कई दिनों तक थाने पर बिठा वसूली कर सिर्फ 151 में दाखिल कर दे रहे है।

दरअसल, एसएचओ साहब की थाना पुलिस को दो अपराधियों के बाइक काटने संबंधित जानकारी प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रंगेहाथ एक अपराधी सलमु को बाइक काटते हुए हिरासत में लिया। दो आरोपी समीर व जाफर मौके से फरार हो गये अतः पुलिस द्वारा आरोपी के पिता रहीसुद्दीन व एक अन्य व्यक्ति स्लेमू को हिरासत में लिया गया। उक्त दोनों को दो दिन थाने पर बिठाने के उपरांत समीर व जाफर को पुलिस को सौंपने व वित्तीय वसूली कर रहीसुद्दीन व स्लेमू को छोड़ दिया गया। वही सलमु को लगभग दो दिन व समीर व जाफर को लगभग 2 दिन हिरासत में रखने के बाद वित्तीय वसूली की गई व अंततः सीआरपीसी 151 की कार्यवाही कर दी गई।

जब सूत्रों से प्राप्त इस प्रकरण की पड़ताल हमारी टीम के द्वारा की गई तो वित्तीय वसूली की पूरी जानकारी हमारी टीम को मिली। चूहा नामक एक पुलिस टीम का प्रेमी जिसको आम भाषा में दलाल कहा जाता है के द्वारा इस पूरे प्रकरण में पुलिस व अपराधियों के बीच मध्यस्थता की गई थी। उक्त चूहा द्वारा इस चूहा बिल्ली के खेल में अपराधियों को पुलिस से छुड़वाने में पूरा सहयोग किया गया। इस पूरे प्रकरण में कुल 88 हजार रूपये का लेनदेन किया गया है। जिसमें से 70 हजार चूहा महोदय के द्वारा लिया गया व पुलिस टीम तक पहुंचाया गया व 18 हजार चूहा महोदय के साथ जाकर रहीसुद्दीन द्वारा थाने पर मौजूद एक पुलिसकर्मी को दिए गए थे।

जहाँ पुलिस ऐसे अपराधियों को क्षेत्र से खदेड़ने के लिए दिन रात लगी हुई है वही एसएचओ साहब अलग ही जोन में वसूली में लगे हुए है। साहब द्वारा ऐसे अपराधियों पर 151 की कार्यवाही साहब का क्रिमिनल्स व वित्तीय वसूली के प्रति प्रेम जाहिर करता है।

अपडेट:

खबर प्रसारित होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेते हुए एसीपी 2 ग्रेटर नोएडा नोएडा को प्रकरण की जांच सौंप दी है।

Exit mobile version