अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत GN ग्रुप कॉलेज में FSO सुरेंद्र सिंह ने सुरक्षा एवं बचाव संबंधित जानकारी दी

ग्रेटर नोएडा: प्रत्येक वर्ष की भांति गौतमबुद्धनगर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह अन्तर्गत 14 से 20 अप्रैल 2022 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अग्निकांड से बचाव हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम संचालित है। आग से बचाव जन-जागरुकता अभियान जीएन ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें नोलेजपार्क फायर स्टेशन प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कॉलेज कर्मचारियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान एफएसओ सुरेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि आग लगने पर क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, कैसे आग से बचाव किया जा सके, उपर्युक्त जानकारी देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में लू तथा गर्मी के चलते आगजनी की समस्या देखने को मिलती है ऐसे में हमें इस आगजनी से होने वाली क्षति एवं बचाव को विशेष ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरुक करना होगा।

Exit mobile version