Site icon News1India

खजुराहो नेशनल हाईवे पर हुए भीषण हादसे में 1 की मौत, कई टुकड़ों में बट गया मृतक व्यक्ति का शरीर

खजुराहो नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। मृतक की बेरहमी से मौत हो गई। दरअसल, कई टुकड़ों में व्यक्ति का शरीर बट गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आपको बता दे, अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक उल्दन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बंगरा चौकी के अंतर्गत बंगरा और चिरकना के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति का शव कई टुकड़ों में पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया।वही मामले की जानकारी मिलने पर बंगरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त का प्रयास पुलिस के द्वारा किया गया। लेकिन शव बुरी तरह कुचल जाने के चलते मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

वही अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी बड़ी वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल घटनास्थल को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति का शरीर कई मीटर तक वाहन की चपेट में आने से घिसटता हुआ चला गया। साथ ही कई टुकड़ों में बट गया। मृतक व्यक्ति के तरीके टुकडे सड़क पर कई जगह पर बिखरे हुए थे। पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version