Site icon News1India

गुजरात में फैक्ट्री की दीवाल गिरने से 12 लोगों की मौत, MODI सरकार ने दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का किया एलान

गुजरात के मोर्बी जिले में नमक फैक्ट्री की दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। मलबे में दबने के कारण करीब 12 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है.

इस घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुआ कहा ‘मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।’

मोरबी में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये दिए जाने का एलान किया गया है। और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। 

अमित शाह ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है ‘गुजरात के मोरबी में एक हादसे में 12 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मैंने मुख्यमंत्री @Bhupendrapbjp जी से बात की है, प्रशासन राहत पहुँचाने में तत्परता से लगा है। घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुँचाकर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।’

(By: ABHINAV SHUKLA)

Exit mobile version