Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नारी वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से 125 महिलाओं को किया गया सम्मानित

नारी वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से 125 महिलाओं को किया गया सम्मानित, ऐसे हुआ कार्यक्रम

इस साल 9 जुलाई को नारी वेलफेयर एसोसिएशन ने नारी सम्मान का कार्यक्रम आयोजन किया। खबर मिली हैं ये कार्यक्रम आशियाना स्थित शंकुतलम होटल में मनाया गया। ये भी बताया गया कि इस सम्मान कार्यक्रम के विशेष मेहमान माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर दिनेश शर्मा जी रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संस्थापक नीलू त्रिवेदी रही।

कार्यक्रम का प्रारंभ कैसे हुआ ?

समारोह का प्रारंभ बेहद उत्साह तरीके से हुआ। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर और गणेश वंदना से श्रीगणेश करते हुए महिलाओं के ऊपर अपने विशेष विचारो को सभी ऑडियंस के सामने रखे। जैसे कि उन्होनें बताया कि आज के समाज में महिलाएं अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इतनी ही नहीं आज कल के समाज में अब ऐसा कोई क्षेत्र नही रहा, जहां महिलाओ ने अपनी एक पहचान और अस्तित्व ना बनाया हो। उन्होनें ये भी कहा कि जैसे परिवार के विकास में महिलाएं रसोई एवं चूल्हे को संभालकर घर को बखूबी देखती है वहीं आज महिलाएं बाहर के हर क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान बना रही है।

अतिथि गोपाल राय राष्ट्रीय चेयरमैन केंद्रीय लोक शिकायत भारत सरकार ने भी अपने विचार रखे और कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है और बराबर देश कि उन्नति में भी अपना बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं. इसी कड़ी में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पत्रकारिता रमेश कुमार सिंह ने जो जनसंचार विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से आए थे।

उन्होंने विशेष स्थापना करते हुए कहा कि यत्र नारी पूज्यंते तत्र देवता का मंत्र अर्थात जहां पर नारियों का सम्मान होता है वहां पर देवता निवास करते हैं और ये भी बताया आज नि संदेह रुप से महिलाओं की प्रेरणा और उनकी समझ से सामाज सभ्य और उन्नति से आगे बढ़ रहा हैं। मुख्य अतिथि मुकेश कुमार रघुवंशी ने कहा कि महिलाएं अब पहले कि तरह घर कि चार दीवारो तक सीमित नही रहती है बल्कि स्वतंत्र समाज में अपनी योग्यता और योग्यता से पहचान बनाती है।

कार्यक्रम का अंत कैसे हुआ ?

इस कार्यक्रम का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ रमेश कुमार सिंह ने किया संचालन बीवी पांडे ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने 125 महिलाओं को स्त्री रत्न देकर सम्मानित किया। उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो समाज में अपनी अलग प्रतिभा से समाज में सेवा करते हुए महिलाओं को मुख्यधारा से जुड़ी हुई है। ये वेलफेयर फाउंडेशन की वजह से लखनऊ के 22 स्थानों में निशुल्क स्त्री प्रशिक्षण केंद्र एवं स्थापित हुए और उनाव के जैतिपुर ,नवाबगंज ,मोहनलालज के सिसेंडी एवं सीतापुर, बाराबंकी ,रायबरेली के साथ उत्तर प्रदेश के झांसी, जालौन, उरई एवं कई जिलों में यहां तक की भारत के महाराष्ट्र उत्तराखंड राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में पूरी तरीके से ये वेलफेयर फाउंडेशन सक्रिय हैं।

ये संस्था महिलाओ के लिए स्वास्थय संबधी सेवाए प्रदान करती है, जैसे कि सुमेधा धर्मार्थ चिकित्सालय और स्त्री कुटीर उद्योग, आत्मनिर्भर बेटी, स्त्री प्रशिक्षण केंद्र इत्यादि जैसे पायलट प्रोजेक्ट का भी संचालन किया जा रहा है।

जिसमें सरकार अभी तक किसी भी प्रकार की सरकारी फायदा नहीं दे पाई है। पर भविष्य योजनाएं संस्था अपने मिशन को अटल तरीके के साथ समाज के हर कोने में कायम करना चाहती हैं। जिसके लिए उन्हें अपने मुख्य अतिथि महोदय के सहयोग की कामना है। आपको बता दे कि इस संस्था द्वारा 22000 महिलाओं को अब तक जागरूक किया जा चुका है, जोकि अपने आप में बहुत ही बड़ी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण कार्य है। पुष्कर पुरस्कार विभाजन में शशि पांडे कुसुम पाठक,सौम्या सिन्हा,पूजा श्रीवास्तव, मनीषा कुमारी, पुष्पा सिंह इत्यादि लोग रहे।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version