Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
लुका छिपी का गेम खेलते-खेलते 3700 KM दूर दूसरे देश पहुंच गया 15

लुका छिपी का गेम खेलते-खेलते 3700 KM दूर दूसरे देश पहुंच गया 15 साल का फहीम, 6 दिन बाद इस हाल में मिला मासूम

आपने भी अपने बचपन में लुका छिपी का खेल खेला होगा। खासकर अंधेरे में इस खेल का खूब लुफ्त उठाया जाता था। लेकिन आज हम इस खेल से जुड़ा ऐसा मामला आपको बताने जा रहे है जिसे जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाओगे। दरअसल लुका छिपी का खेल खेलते समय एक 15 साल का लड़का 3700 किलोमीटर दूर दूसरे देश पहुंच गया। आप सोच रहे होंगे ये कैसे हो सकता है। लेकिन ये सच है। आपको बता दें कि 6 दिन बाद बच्चा दूसरे देश में मिला तो लोग हैरान रह गए। 6 दिन तक बच्चे के घरवालें उसकी खोजबीन में जुटे रहे। यह मामला बांग्लादेश के चटगांव का बताया जा रहा है। जहां से गुम हुआ 15 साल लड़का 6 दिन बीत जाने के बाद 7वें दिन मलेशिया में मिला। 

दोस्तों के साथ खेल रहा था लुका छिपी, फिर…

दरअसल 15 साल का फहीम अपने दोस्तों के साथ मिलकर चटगांव के बंदरगाह में लुका छिपी का गेम खेल रहा था। इस दौरान लड़के ने खुद को एक शिपिंग कंटेनर के अंदर बंद कर लिया और वह उसी में सो गया। जब तक उसकी आंख खुली कंटेनर मलेशिया पहुंच चुका था। इसकी भनक ना तो उसके घरवालों को और ना ही वहां काम कर रहे लोगों को लगी।

लेकिन जब मलेशिया के पोर्ट पर कंटेनर को खोला गया तो अथॉरिटी के लोग चौंक गए। कंटेनर से एक लड़का निकला। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह बांग्लादेश से है। जिसके बाद अथॉरिटी वालों ने चटगांव बंदरगाह के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। 

हफ्ते भर भूखा-प्यास रहा फहीम

बता दें कि 11 जनवरी को गायब हुआ फहीम 17 जनवरी को मलेशिया के बंदरगाह पर पाया गया। मलेशियाई समाचार एजेंसी, बरनामा की मानें तो मलेशिया के गृह मंत्री दातुक सेरी सैफुद्दीन नस्युशन इस्माइल ने इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि लड़का कंटेनर में घुसा था, फिर वह वहीं पर सो गया और यहां पहुंच गया। 
 
मिली जानकारी के अनुसार फहीम कंटेनर में हफ्ते भर भूखा-प्यास रहा। जिससे वह काफी कमजोर भी हो गया था और उसे बुखार भी था। कंटेनर से बाहर निकालने के बाद लड़के को जांच के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। 

कंटेनर से एक 15 साल के लड़के का शव बरामद

शुरूआत पुलिस को शक था कि ये मानव तस्करी का मामला हो सकता है। लेकिन बांग्लादेशी अथॉरिटी से संपर्क करने के बाद सच्चाई का खुलासा हुआ। ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में मलेशियाई पुलिस को कंटेनर से एक 15 साल के लड़के का शव बरामद हुआ था।  

Exit mobile version