Site icon News1India

Uttar Pradesh : चारपाई में बांध पत्नी ने किए अपने पति के 5 टुकड़े, कुल्हाड़ी से काटा, फिर नहर में फेंका शव

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दिल को दहलाने वाला एक कारनामा सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद उसी कुल्हाड़ी से लाश के 5 टुकड़े किए और नहर में फेंककर ठिकाने लगा दिए। पुलिस ने जांच के दौरान शक होने पर महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की पूरी घटना बयान कर दी, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी दहल गए।

जानिए क्या है पूरा मामला

मृतक 55 वर्षीय रामपाल मंगलवार की सुबह से लापता था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते में अनबन थी। दुलारो देवी का पति के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। इस बीच दुलारो देवी की दोस्ती रामपाल के दोस्त से हो गई। कुछ दिनों से दुलारों देवी दोस्त के साथ रहने लगी थी। वहीं एक महीने पहले पत्नी गांव में आई थी। रामपाल का बेटा सोमपाल पत्नी-बच्चों के साथ अलग रहता है। बुधवार को दुलारों देवी ने सोमपाल को बताया कि पिता घर पर नहीं है। बेटे ने पिता की गुमशुदगी रिपोर्ट गजरौला थाने में बुधवार को दर्ज करा दी। बेटे ने मां के भी एक महीने पहले गांव आने की पुलिस को जानकारी दी। तफ्तीश के दौरान दुलारो देवी पर पुलिस को शक हो गया।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

वहीं हिरासत में लेकर दुलारो देवी से सख्ती के साथ पूछताछ की गई। पूछताछ में दुलारो देवी टूट गई और उसने जुर्म कबूल कर लिया। पत्नी के मुंह से पति की खौफनाक वारदात को सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। पत्नी ने बताया कि पति को चारपाई में बांधकर कुल्लाड़ी से काट दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पत्नी ने शव को टुकड़ों में काटकर नहर में फेंक दिया। दुलारो देवी की निशानदेही पर देर शाम पुलिस ने नहर से खून में लथपथ कपड़े बरामद कर लिए। गोताखोर नहर से शव के टुकड़ों को निकालने की कोशश में लगे हुए हैं. पुलिस ने घटना की जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

Exit mobile version