Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दिल्ली के नांगलोई में ताजिया जुलूस के दौरान हंगामा, फिर किया पथराव

Delhi Muharram Clash: दिल्ली के नांगलोई में ताजिया जुलूस के दौरान हंगामा, फिर किया पथराव, CCTV से हुई आरोपियों की पहचान

राजधानी दिल्ली में मुहर्रम के मौके पर एक बार फिर से माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। दिल्ली में मुहर्रम के ताजिया के जुलूस के दौरान कुछ आसामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की। जिसके बाद माहौल खराब हो गया। इस दौरान हंगामा काफी ज्यादा बढ़ गया जिसके बाद पुलिस ने अपना बल प्रयोग कर मौहाल को शांत कराने की कोशिश की। वहीं इसल दौरान कुछ लोग तलवार लहराते हुए भीड़ को उकसाने की कोशिश करते भी दिखे। अब इस पूरे मामले में पुलिस ने 3 FIR दर्ज कर ली है। वहीं आरोपियों की पहचान CCTV फुटेज के आधार पर भी की गई है।

अब इस पूरे मामसे में पुलिस ने 3 FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 147,148,149, 151,152,153,186,323, 324, 332, 353, 307, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कई आरोपियों की पहचान CCTV फुटेज के आधार पर भी की है। SHO नांगलोई प्रभु दयाल के बयान पर दर्ज हुई FIR में लिखा है कि ताजिया जुलूस में शामिल लोग जब तय रूट से अलग होकर जाने लगे, तब पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हुई। लोग जबरन सूरजमल स्टेडियम जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे, जबकि स्टेडियम के अंदर जाने की परमिशन नहीं थी।

वही 6-7 ठेले पर आए ताजिये के ऑर्गनाइजर्स भीड़ को स्टेडियम के अंदर जाने के लिए उकसाने लगे, इनमें से कुछ लोगों के हाथ में तलवार , चाकू, लोहे की रॉड, डंडे आदि हथियार थे। पुलिस के मना करने पर भीड़ ने पथराव करना शुरुकर दिया, भीड़ में शामिल एक शख्स ने SI पर चाकू से हमला भी किया।

Exit mobile version