Site icon News1India

Noida News: बांग्लादेश से आई सोनिया अख्तर के आरोपों पर सौरभकांत तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरी कहानी का सच्च

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि सोनिया अख्तर अपने पति से मिलने नोएडा आ गई है। उनका कहना है कि उसकी शादी नोएडा में रहने वाले सौरभकांत तिवारी से हुई है, लेकिन शादी के बाद तीन साल साथ रहने के बाद वो उसे छोड़कर भारत आ गया। जब भारत आया तो उसने सारे नंबर बंद कर लिए और उनसे कॉन्टेक्ट भी खत्म कर दिया, जिसके बाद उसे भारत आने का फैसला लेना पड़ा। वहीं सोनिया के आरोपों पर सौरभकांत तिवारी का जवाब भी सामने आ गया है। उसने खुद को हनीट्रैप में फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

सौरभकांत तिवारी ने तोड़ी चुप्पी

वहीं सौरभकांत तिवारी का बयान भी सामने आया है। उसने खुद को हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया। सौरभकांत ने कहा है कि महिला ने जो भी आरोप लगाए हैं वो पूरी तरह निराधार है तो सुनियजित तरीके से उन्हें फंसाया गया। उन्होंने बताया कि वो 2017 से बांग्लादेश की कंपनी में काम कर रहे हैं. सोनिया से उनकी मुलाकात 2021 में हुई थी। उसने ही उनसे संपर्क किया था. सौरभ ने बताया कि “ये मेरे ऑफिस में आई थी, मेरे नाम से मिलने आई थी, मैं ऑफिस में नहीं था। इन्होंने वहां से मेरा नंबर लिया, इसके बाद फोन कर कहा कि मैं आपको कोई प्रोडक्ट दिखाना चाहती हूं”।

सौरभकांत ने सोनिया अख्तर पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

सौरभ ने आगे कहा, मैंने उसे ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया, ये महिला ऑफिस में तो नहीं आई लेकिन फिर ये देर रात में फोन करने लगी, वीडियो भेजना शुरू कर दिया और फिर एक दिन ये मेरे ऑफिस आ गई। इन्होंने अपने प्रोडक्ट बताए और कहा कि इन्हें बेचने में मदद करें। हमने मना किया कि इनकी क्वालिटी अच्छी नहीं है. इसके बाद हमारी बातचीत शुरू हो गई. ये अपनी बहन के घर से मुझे फोन और वीडियो कॉल करने लगी। इसकी बहन भी बातें करती थी। इसके पिता चाय की दुकान चलाते हैं।”

वहीं सौरभ का कहना है कि धीरे-धीरे ये महिला मेरे घर आने लगी थी और इसके परिवार के लोग भी घर आने लगे तो माहौल पारिवारिक हो गया। इस बीच महिला ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली और फिर इनके परिवार के 10 से 15 लोग एक दिन घर पहुंच गए और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे, उन्होंने कहा कि हम आपको झूठे केस में फंसा देंगे। रेप केस लगा देंगे। दबाव में आकर मैंने उनके पेपर पर साइन कर दिए। इसके चार-पांच दिन बाद एक बार फिर इनके परिवार के लोग मेरे घर आए और कहा ये निकाहनामा है। इसके बाद उन्होंने मुझसे 5 लाख रुपये भी लिए।

 

 

Exit mobile version