Site icon News1India

Delhi Crime: Amazon के सीनियर मैनेजर का मर्डर, सटाया तमंचा, आधी रात को युवकों ने बरसाईं गोलियां

राजधानी दिल्ली में बदमाशों का आंतक बढ़ता ही जा रही है। बता दें कि दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अमेजन के सिनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे की है। वारदात के वक्त सीनियर मैनेजर अपर्रीत गिल अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे थे। इतने में पीछे से स्कूटी पर आए 5 बदमाशों मे इन्हे ओवरटेक कर रोका और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। मैनेजर के सिर में गोली लगी। जिसके बाद घायल मैनेजर को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

वहीं इस वारदात के दौरान गोली हरप्रीत के दोस्त गोविंद को भी लगी है। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इस पुरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक हरप्रीत गिल ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन में सीनियर मैनेर थे।

जानिए कैसे बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

गोविंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हरप्रीत और वह खुद भजपुरा के गली नंबर 8 में रहते हैं। मंगलवार की रात वह दोनों बाइक पर आ रहे थे और गली नंबर आठ के मोड़ पर पहुंचे थे कि स्कूटी से आए बदमाशों ने उन्हे रोक लिया। गोविंद के मुताबिक अचानक सामने आरोपियों को देखकर वह कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपियों ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोविंद ने बताया कि गोली लगने से वह दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे।

रंजिश के एंगल से कर रही पुलिस जांच

बता दें कि चींख पुकार मचने पर जब तक उन्हें मदद पहुंचती, हरप्रीत की मौत हो चुकी थी। उसे भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए विशेष निगरानी में रखा है। पुलिस के मुताबिक किसी स्थानीय व्यक्ति ने ही पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंती पुलिस ने शव को पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अभी तक वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन आशंका है कि आरोपियों ने यह वारदात किसी पुरानी रंजिश की वजह से अंजाम दिया है। ऐसे में पुलिस घटना की जांच रंजिश के एंगल पर भी कर रही है।

Exit mobile version