Site icon News1India

2 दिन… डबल धमाका, गुजरात-हिमाचल में हारकर भी AAP की बड़ी जीत, बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, लगे खास पोस्टर

दिल्ली के सीएस अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी के नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके दूसरे ही दिन पार्टी ने एक ओर धमाल कर दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय दल का दर्जा कर लिया है। इसी के साथ राष्ट्रीय दलों की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी। हालांकि आप गुजरात और हिमाचल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। आप पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अभी तक 16 फीसदी वोट हासिल किए हैं। इसके बाद आप पार्टी गुजरात में क्षेत्रीय पार्टी बनने के साथ ही राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है।

आप दफ्तर के बाहर लगे खास पोस्टर

वहीं इसी खुशी में पार्टी के दफ्तर पर एक खास पोस्टर लगाया गया है। जिसपर लिखा है कि ‘आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई’। वहीं उसपर लिखा गया था कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में जरूरी पात्रता हासिल करने के बाद आप पार्टी के रूप में देश को एक नया राष्ट्रीय राजनीतिक दल मिल जाएगा।

बता दें कि 8 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज पार्टी ने पंजाब में भव्य जीत दर्ज की और एमसीडी में भी जीत का परचम लहरा दिया। जिसके बाद पार्टी का मनोबल काफी बढ़ा है। इसका अंदाजा आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर एक खास पोस्टर लगा है। जिसके द्वारा ‘आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई दी है।’  

राष्ट्रीय दल होने की तीन मुख्य शर्तें

वहीं संविधान विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष कश्यप के अनुसार राष्ट्रीय दल होने की तीन मुख्य शर्तें है। जैसे कोई भी राजनीतिक दल चार लोकसभा सीटों के साथ ही लोकसभा में 6 फीसदी वोट हासिल करे अन्यथा विधानसभा चुनावों में चार या इससे अधिक राज्यों में 6 फीसदी या फिर इससे ज्यादा वोट हासिल करे।

ये भी पढ़े-Gujarat Election Live: BJP ने रचा इतिहास, Congressको मिली हार और AAP हुई कंगाल

Exit mobile version