Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
वेस्ट अफ्रीका के गिनी में मर्चेंट नेवी के 26 क्रू मेंबर 3 महीने से बंधक, रोशन अरोड़ा के बाद एक और वीडियो आया सामने

Kanpur News: वेस्ट अफ्रीका के गिनी में मर्चेंट नेवी के 26 क्रू मेंबर 3 महीने से बंधक, रोशन अरोड़ा के बाद एक और वीडियो आया सामने

पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी का शिप बीते तीन महीने से फंसा है। शिप के 26 क्रू मंबरों को गिनी की नेवी ने बंधक बना लिया है। जिसमें 16 भारतीय, 6 श्रीलंका, फिलीपींस, पोलैंड के एक- एक और दो अन्य अफसर बंधक हैं। मर्चेंट नेवी शिप के सदस्यों पर कच्चा तेल चोरी का आरोप लगा हैा। बता दें कि कानपुर जिले के गोविंद नगर निवासी रोशन अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो सरकार से अपील करते हुए नज़र आ रहे थे।

वीडियों में उन्होंने अपने और उनके बंधक साथियों के साथ हो रही घटना का जिक्र करते हुए ऑडियो परिजनों को भेजा। इस वीडियो के वायरल होनें के बाद कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने विेस मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की और रोशन समेत गिनी देश में फंसे सभी सदस्यों को भारत लाने की बात कही थी।

https://twitter.com/Saksham58129744/status/1589835442173935616

बता दें कि इस बीच एक और वी़डियों सामने आया हैं मर्चेंट नेवी में तैनात 26 क्रू मेंबर गिनी देश में फंसे हैं और वो एक कमरें में बंद है, जिसमें से एक कैप्टन ने गुहार लगाते हुए कहा कि ना खाने के लिए कुछ दिया जा रहा है और ना ही पीने के लिए पानी है, उसने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमें जल्द से जल्द यहां से निकाला जाए और हमें हमारें परिवार से मिलना है।

वहीं रोशन का वीडियों वायरल होतें ही रोशन के परिजनों ने कहा कि सभी को नाइजीरीया डिपोर्ट किया जा रहा है। अभी तक व्हाट्सएप पर बात हो रही थी, लेकिन एक बार नाइजीरिया डिपोर्ट होने के बाद स्थिति बदतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जगह गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब एक बार फिर रोशन के परिजनों ने भारत सरकार से बेटे की वापसी कराने की गुहार लगाई है।

Exit mobile version