Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
यूपी में बढ़ाई CTET की 26 हजार सीटें, 21 जिलों का कोटा फिर से पूरा, जानें

यूपी में बढ़ाई CTET की 26 हजार सीटें, 21 जिलों का कोटा फिर से पूरा, जानें किन जिलें बढ़ी कितनी सीट

यूपी में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET के लिए निर्धारित सीट फुल हो गई थी। जिसके चलते अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को प्रदेश के 21 जिलों में 26458 सीटें बढ़ा दी हैं।

शाम 7 बजे तक फुल हुई बढ़ाई गई सीटें

बता दें कि पहले यूपी के 21 जिलों में CTET के लिए कुल 5,02,748 अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित हुई थी। लेकिन बुधवार को इसे बढ़ाकर 5,29,206 कर दिया गया है। वहीं बढाई गईं सभी सीटें भी शाम सात बजे तक फुल हो गई हैं। इस वजह से अभ्यर्थियों को फिर से पड़ोसी राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान का विकल्प भरना पड़ रहा है। केंद्रीय और नवोदय विद्यालय साथ ही उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती में भी CTET मान्य है। वहीं सीबीएसई ने दिसंबर सत्र की CTET के लिए पहली बार जिलों में सीटों की संख्या निर्धारित की है।

किस जिले में बढ़ी कितनी सीटें

यूपी के सभी 21 जिलों में सीटें बढ़ा दी गई हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 110580 सीटें लखनऊ में थीं जिसे बढ़ाकर अब 116400 कर दी गई हैं। वहीं प्रयागराज 43733 से 46035,  कानपुर 46322 से 48760, गोरखपुर 44137 से 46460, आगरा में 24363 बढ़ाकर 24645, वाराणसी में 65550 से 69000,  गाज़ियाबाद 41690 से 43884, बरेली 15317 से 16123, नोएडा मेरठ 38456 से 40480, 11996 से 12627 सीटें की गई हैं। इसके अलावा अयोध्या, बिजनौर, गाज़ीपुर, बलिया, बस्ती, झांसी, मुरादाबाद, उन्नाव, लखीमपुर और मथुरा में भी सीटें बढ़ा दी हैं।

Exit mobile version