Site icon News1India

बांदा में नाव दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

फतेहपुर से मरका गांव जा रही यमुना नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। घटना दोपहर 3 बजे की है।

बांदा पुलिस के मुताबिक इस घटना में अभी तक 11 लोगों को बचाया गया है। जबकि मारका नाव दुर्घटना में 2 महिलाओं एवं एक बच्चे सहित 3 की मौत हुई है। पुलिस अभी खोज और बचाव अभियान चला रही है। घटना में हताहत होने वाले लोगों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नाव दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। CM ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, NDRF और SDRF की टीमों को तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव, राहत कार्य करने का निर्देश दिया है।

Exit mobile version