Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बाथरूम में फंसी 54 साल की महिला ने छोड़ी जीने की उम्मीद, लिपस्टिक से..

बाथरूम में फंसी 54 साल की महिला ने छोड़ी जीने की उम्मीद, लिपस्टिक से दीवार पर लिख दी अपनी ‘वसीयत’

‘मैं जिंदा रहने के लिए नल का पानी पी रही हूं, अगर ये खत्म हुआ तो मैं शायद मर जाऊंगी’। मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी। लेकिन कोई नहीं आया.’ ये शब्द है 54 साल की महिला के जो बाथरूम में नहाने गई थी। लेकिन नहाने बाद उसने बाहर आने के लिए दरवाजा खोलना चाहा तो पर नहीं खुला। वह जाम हो गया और महिला अंदर फंस गई।

जब महिला को लगा वह बच नहीं पाएगी तो उसने अपनी लिपस्टिक से दीवार पर अपनी वसीयत लिख दी। ताकि उसके मरने के बाद उसके परिजन संपत्ति का बराबर बटवारा कर ले।

चीख-पुकार किसी को सुनाई नहीं दी

यह मामला थाईलैंड से सामने आया है। वहीं द मिरर के मुताबिक महिला चौथी मंजिल पर अकेले रहती थी। इसलिए महिला की चीख-पुकार किसी को सुनाई नहीं दी। रात भर वह मदद के लिए पुकारती रही। लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। इसी तरह वह तीन दिन बाथरूम में ही फंसी रही। इसलिए उसने मान लिया था कि अब वह नहीं बच पाएगी।

ऐसे में महिला ने लिपस्टिक से बाथरूम की दीवार पर अपनी वसीयत लिख दी। ताकि उसके मरने के बाद परिजन संपत्ति का बंटवारा कर सके। साथ ही महिला ने अपने करीबी लोगों के लिए एक आखिरी मैसेज भी दीवार पर लिखा। 54 वर्षीय महिला ने लिखा था- ‘मैं जिंदा रहने के लिए नल का पानी पी रही हूं और अगर यह खत्म हो जाता है तो मैं शायद मर जाऊंगी। मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन कोई नहीं आया।’ 

सैकड़ों फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं

यह मामला 22 अगस्त का है जब महिला बाथरूम में फंसी। वह तीन दिन बीत जाने के बाद भी बाहर नहीं आ सकी। इस दौरान परिजनों का महिला से कोई संपर्क नहीं हुआ तो उन्हें उसकी चिंता हुई। बहन के बताया कि उसने सैकड़ों बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिला की बहन ने पुलिस से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम महिला के घर पहुंची। दरवाजा तोड़ने के बाद जब देखा तो महिला बाथरूम में बेसुध पड़ी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अब महिला ठीक है। वह तीन दिन तक सिर्फ पानी के सहारे जिंदा रही। इसलिए महिला थोड़ी कमजोर हो गई थी।  

ये भी पढ़े-पत्नी ने पति को दी बेवफाई की ऐसी खौफनाक सजा जो आपके होश उड़ा देगी

Exit mobile version